फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gas pipeline will also be laid in Mahadevapuram

महादेवपुरम में भी बिछेगी गैस पाइप लाइन

Sun, 27 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gas pipeline will also be laid in Mahadevapuram
महादेवपुरम में भी बिछेगी गैस पाइप लाइन
विज्ञापन

बिजनौर। शहर की पांच कॉलोनियों में रसोई गैस की पाइप लाइन बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। सिर्फ टेस्टिंग होना बाकी है। महादेवपुरम में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए पालिका से एचपीसीएल ने एनओसी मांगी है।
रविवार को एचपीसीएल के कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक के बराबर वाली गली में पाइप लाइन बिछाने में जुटे रहे। कर्मचारियों ने बताया कि लाइन बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। बता दें कि पिछले साल सितंबर के महीने से बिजनौर शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। एचपीसीएल कंपनी ने पहले चरण में ज्ञान विहार, एसडी पुरम, रामबाग, गीता नगरी और आवास विकास में लाइन बिछा दी है। अब कनेक्शन देकर लोगों की रसोई में सीधे पाइप लाइन से आपूर्ति दी जाएगी। वहीं कंपनी की ओर से नगर पालिका में महादेव पुरम में लाइन बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। यानि महादेव पुरम में भी पाइप लाइन से गैस पहुंचेगी।
विज्ञापन

पीएनजी के फायदे
- 24 घंटे आपूर्ति
- हवा की तुलना में हल्की होने से उपयोग सुरक्षित
- सिलिंडर से छुटकारा
- बुकिंग की परेशानी खत्म
बेहद सस्ती पड़ेगी गैस
जिन महानगरों में पीएनजी की आपूर्ति रसोई तक पाइप लाइन से की जा रही है। वहां फिलहाल पीएनजी के दाम 38 रुपये हैं, जबकि सिलिंडर में मिलने वाली एलपीजी 65 रुपये के आसपास पड़ रही है। रसोई के बाहर पीएनजी की पाइपलाइन पर मीटर लगेगा। गैस इस्तेमाल करने के बाद बिल का भुगतान एक से दो महीने के अंतराल में करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में पाइप लाइन से होगी आपूर्ति
घरों के पास कनेक्शन देने के लिए प्वाइंट भी बनाए जा चुके हैं। इन पांच कॉलोनी में प्राकृतिक रसोई गैस की आपूर्ति करने के लिए पालिका ने अनुमति दी थी। सिर्फ छह कॉलोनी ही नहीं बल्कि बाकी शहर के दूसरे मोहल्लों में भी पाइप लाइन बनाने का काम किया जाएगा। एचपीसीएल यह पूरा जिम्मा संभाल रही है। परियोजना पर 60 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
पालिका की ओर से एचपीसीएल को पहले पांच कॉलोनी में लाइन बनाने की अनुमति दी गई थी। इनमें काम पूरा हो चुका है। अब महादेव पुरम के लिए एनओसी मांगी गई है
- यशवंत, जेई, नगर पालिका बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed