फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gas pipeline reached the kitchen of 1700 houses

बिजनौर: बिजनौर - 1700 घरों की रसोई तक पहुंची गैस की पाइप लाइन

Mon, 20 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gas pipeline reached the kitchen of 1700 houses
- कनेक्शन के लिए छह हजार लोगों ने करा लिया है पंजीकरण
विज्ञापन

- शहर के 18 मोहल्लो में पाइप लाइन बिछाने का काम हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कुछ महीनों इंतजार कीजिए, सिलिंडर की गैस खत्म होने का झंझट ही खत्म होने वाला है। जी हां, रसोई तक गैस पहुंचाने के लिए 18 मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। जबकि पांच में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। अब तक 1700 घरों में कनेक्शन भी किए जा चुके हैं। हालांकि पंजीकरण कराने वालों का भी आंकड़ा छह हजार पहुंच गया है।
एचपीसीएल की ओर से जिले के सभी नगरों में पाइप लाइन से गैस पहुंचाने काम किया जाना है। शुरुआती दौर में बिजनौर नगर में सबसे पहले आपूर्ति दी जाएगी। इसके बाद जिले के दूसरे नगरों की तरफ रुख किया जाएगा। फिलहाल बिजनौर नगर में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। 18 कॉलोनियों में काम पूरा कर लिया गया है, जबकि पांच में चल रहा है। नगर में 60 फीसदी काम कर लिया गया है। मई तक काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद नगर के करीब 22 हजार घरों तक गैस पहुंचेगी।
विज्ञापन


दो जगहों पर बनेगी डीसीयू
यूं तो खतौली से सीधे पाइप लाइन से बिजनौर को गैस आपूर्ति देने की तैयारी है, लेकिन जब तक खतौली से बिजनौर तक पाइप लाइन नहीं बन जाती है, तब तक नगर में दो जगह ज्ञान विहार और आवास विकास में डीसीयू (डी कंप्रेसिंग यूनिट) बनाकर आपूर्ति की जाएगी। डीसीयू तक टैंकर से गैस पहुंचेगी। डीसीयू के लिए जमीन भी मिल चुकी है, सिर्फ एग्रीमेंट होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर हो चुकी है टेस्टिंग
शहर के भरत विहार, महादेव पुरम, रामबाग कॉलोनी, ज्ञान विहार, गीता नगरी, एसडी पुरम, राधेकृष्ण कॉलोनी में पाइप लाइन की टेस्टिंग हो चुकी है। पाइप लाइन में हवा का प्रेशर बनाकर जांच की गई है। हालांकि बाद में नाइट्रोजन से भी टेस्टिंग की जाएगी।

--------- वर्जन
18 मोहल्लो में पाइप लाइन का काम पूरा हो गया है, पांच और मोहल्लों में काम चल रहा है। अब तक 1700 घरों में कनेक्शन हो गए हैं। डीसीयू के लिए भी जमीन मिल चुकी है। मई तक काम पूरा होने की उम्मीद है - प्रदीप सिंह, इंजीनियर, एचपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed