फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga water level rise in Cuttack in Gauspur

गंगा का जलस्तर बढ़ने से गौसपुर में कटान

Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rise in Cuttack in Gauspur
नजीबाबाद में जलस्तर बढ़ने पर खेतों में हो रहे कटान को देखता किसान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद  में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गौसपुर में कृषि भूमि का कटान शुरू हो गया है। कई किसानों की करीब चार बीघा से अधिक भूमि गंगा में समा चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के दौरों के बावजूद कटान रोकने का प्रबंध न किए जाने से किसानों में रोष है। उधर, बड़िया क्षेत्र में मालन नदी ने संपर्क मार्ग में कटान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गौसपुर क्षेत्र में उफनती गंगा से होने वाले भूमि कटान को रोकने के लिए प्रशासन एक बार फिर से उदासीन साबित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले क्षेत्र का दौरा कर किसानों को उफनती गंगा से तबाही रोकने का आश्वासन दिया था। गंगा का जलस्तर बढ़ते ही दिनेश कुमार, ताराचंद, अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, धनीराम, रामप्रसाद, सुरेंद्र सिंह, अरविंद की करीब चार-पांच भूमि गंगा बहा ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने कृषि भूमि कटान रोकने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। कोरे आश्वासन के चलते क्षेत्र में भूमि और फसलें गंगा में समाना शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने तटबंध बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, बड़िया-जट्टीवाला मार्ग पर करीब डेढ़ दशक पहले मालन नदी पर कारसेवा से पुल का निर्माण किया गया था। जून में मालन नदी में उफान आने पर पुल से जुड़े संपर्क मार्ग में कटान हुआ था। जिस स्थान पर मार्ग में कटान हुआ, वहां सड़क से काफी नीचे मालन नदी की धार मिट्टी का कटान कर रही है। दो दिन पहले पहाड़ों पर तेज बारिश से मालन नदी में उफान आने से तेजी से मिट्टी कटान होने से मार्ग अब पहले से ज्यादा कट चुका है। लोगों को आशंका है कि जब जब मालन नदी में उफान आएगा, मार्ग में और भी ज्यादा कटान होगा। मार्ग कटने से बड़िया, भुड्डी, बीरूवाला, मेदूवाला, जट्टीवाला, ताहरपुर सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उफान से अस्थाई रपटा हुआ ध्वस्त
नांगलसोती। नांगल क्षेत्र के पूंडरीकला-बरमपुर मार्ग पर मालन नदी का अस्थाई रपटा ध्वस्त हो गया। मालन नदी में उफान आने से पानी के तेज बहाव में रपटा बह गया। जिससे सबलपुर बीतरा, पूंडरीखुर्द, बरकातपुर, ताहरपुर, नयागांव, ज्वाली, ज्वाला, रायपुर का संपर्क टूट गया। संपर्क टूटने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed