फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga removed the damaged studs

गंगा के बीच से क्षतिग्रस्त स्टड हटाया

Sat, 13 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga removed the damaged studs
ग्राम कुंदनपुर और टीप के बीच गंगा की धारा में पंद्रह साल पुराने स्टड ध्वस्त करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गांव कुंदनपुर को बचाने के लिए गांव वालों ने जान हथेली पर लेकर गंगा की तेज लहरें पार कर धारा के बीच में 15 साल पुराने क्षतिग्रस्त स्टड को हटा दिया। स्टड के हटने से गंगा की धारा सीधी बहने लगी है। टीप के गांव वालों ने स्टड हटने का विरोध करते हुए अपने लिए खतरा बताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बाद में किसी तरह गांव वालों  को शांत कराकर स्टड के   पत्थर हटवाए।
विज्ञापन

गंगा की तेज धारा गांव कुंदनपुर की ओर कटान करती रहती है। कुंदनपुर और टीप के बीच में 15 साल पहले बनाया क्षतिग्रस्त स्टड अब गंगा की धारा के बीच में आ गया है। इस पर झाड़ी उग आई हैं। शुक्रवार को गांव कुंदनपुर के गांव वाले जान हथेली पर लेकर गंगा की तेज धारा को तैरकर पार कर क्षतिग्रस्त पर पहुंचे और पत्थर उखाड़कर गंगा में डालने लगे। गांव वालों का कहना है कि इस क्षतिग्रस्त स्टड से टकराकर गंगा की धारा उनके गांव की ओर रुख कर रही है और कटान करती है। स्टड हटने से गंगा की धारा  सीधी हो जाएगी और उनके गांवों की ओर होने वाला कटान रुक जाएगा। नदी की बीच धारा में नाव एक जगह नहीं ठहर पाने के कारण वह तैरकर ही स्टड तक पहुंचे थे। गांव टीप के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने विरोध कर दिया। उनका कहना है कि स्टड टूटने से गंगा की धारा उनके गांव की ओर कटान शुरू कर देगी। मामले के तूल पकड़ने पर किसी ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी। एसडीएम अनुज कुमार, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, तहसीलदार न्यायिक राजेश वर्मा आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों को समझाया कि पानी उनके गांवों की ओर कटान नहीं करेगा, लेकिन टीप वाले वहां से नाराज होकर चले गए। बाद में अधिकारियों ने अपने सामने खड़े होकर स्टड के पत्थर हटवाए। स्टड हटाने के दौरान देर शाम मौके पर एक युवक का शव मिला है। पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दे दी है। पुलिस का अनुमान है कि शव दूसरी जगह से बहकर आया है। 
विज्ञापन


गांव रावली में भी घुसा गंगा का पानी
बिजनौर में पहाड़ों पर बारिश से गंगा का पानी एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। ब्रह्मपुरी के बाद अब रावली में भी गंगा का पानी भरने लगा है। अगस्त में अब तक किसी भी गांव में जलभराव की स्थिति नहीं हुई थी, लेकिन अब पहाड़ों पर बारिश से हालात बदलने लगे हैं। बारिश का पानी बृहस्पतिवार को गांव ब्रह्मपुरी में भर गया था। रात को पानी रावली गांव में भी घुस गया। रावली के गांव वालों ने शुक्रवार को डीएम बी चंद्रकला से मुलाकात की। गांव वालों ने बताया कि गांव में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। उनके घरों के आगे सांप तैर रहे हैं। गांव की मुन्नी, ओमवती, लक्ष्मी, चंद्रो, सोना, कुसम आदि ने बताया कि गांव में तीन से चार फीट तक पानी भरा है। बच्चे स्कूल जाने के बजाए घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हो गए हैं। डीएम से रहने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार गंगा में शुक्रवार को 1.25 लाख क्यूसेक पानी चल रहा है। रात को डेढ़ लाख क्यूसेक होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed