{"_id":"61880eb1c4f5f649fe73e3b7","slug":"ganga-bathing-fair-will-be-held-within-a-radius-of-two-and-a-half-km-bijnor-news-mrt5638813101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किमी की परिधि में रहेगा मेले का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई किमी की परिधि में रहेगा मेले का दायरा
विज्ञापन
बिजनौर विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले की तैयारी के दौरान दिशा निर्देश देते एएमए श्याम बहादु?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। दीपावली बीतने के साथ ही विद़ुरकुटी में गंगा तट पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार गंगा स्नान मेले का दायरा ढाई किलोमीटर की परिधि में रहेगा। इसी लिहाज से मेला स्थल पर सड़कें बनाई जा रही हैं। जिला पंचायत मेला आयोजन को लेकर खाका खींच चुकी है।
पिछले साल महामारी के चलते गंगा स्नान मेले का आयोजन नहीं हो सका था। अबकी बार मेला लगने जा रहा है। 16 नवंबर को विधिवत रूप से उद्घाटन कर दिया जाएगा। जिला पंचायत शुरुआत में मेला लगाने को लेकर असमंजस की स्थिति में थी। बाद में मेला लगाने के लिए एक राय बनी। मेला स्थल पर इंतजाम कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल मेला स्थल का चयन करते हुए सड़कें बनाई जाने लगी है। इसके अलावा तंबुओं को लेकर भी जगह चिह्नित कर ली गई है। इस बार विदुरकुटी से डेढ़ किलोमीटर आगे मेला स्थल चुना गया है। शुरुआत में पांच सौ मीटर दूर ही मेला लगाने की बात कही जा रही थी, लेकिन पानी के बहाव को लेकर मेला स्थल डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर चिह्नित हो सका। 1200 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में मेला लगेगा, जिसकी परिधि का दायरा ढाई किलोमीटर है। मेला आयोजन में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर जिला पंचायत 55 से 60 लाख रुपये खर्च करेगी।
विदुरकुटी पर भी होगी सजावट
इस बार गंगा स्नान मेले के साथ-साथ विदुरकुटी पर भी इंतजाम किए जाने हैं, जिसे लेकर मंथन हो चुका है। बिजनौर-चांदपुर रोड से विदुरकुटी तक भी लाइटिंग की व्यवस्था होगी। वहीं गंगा स्नान मेले में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं।

बिजनौर विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले की तैयारी करते श्रमिक।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन