फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury over inclusion of Pradhan's name in poaching

अवैध शिकार में प्रधान का नाम शामिल करने से रोष

Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fury over inclusion of Pradhan's name in poaching
अवैध शिकार में प्रधान का नाम शामिल करने से रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। वन विभाग द्वारा शिकार के आरोप में ग्राम प्रधान को नामजद किए जाने को लेकर ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों में रोष है। ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने घटना के दिन ग्राम प्रधान के नगर से बाहर होने का तर्क देते हुए ग्राम प्रधान को रंजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को ड्वाकरा हॉल में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की बैठक की। बताया कि ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर के ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद को वन विभाग ने कौड़िया वन क्षेत्र में हुए जंगली जानवर के शिकार के तीन आरोपियों में नामजद किया है। जबकि ग्राम प्रधान घटना के दिन दिल्ली में एक समारोह में उपस्थित थे। इस कार्रवाई पर प्रधानों ने रोष व्यक्त किया। चेतावनी दी कि निष्पक्ष जांच के साथ ग्राम प्रधान का नाम कार्रवाई से नहीं हटाया जाता तो प्रधान संघ आंदोलन करेगा। ब्लॉक प्रमुख ने बिजनौर वन विभाग के डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला, एसडीओ राजीव कुमार, वन रेंजर को घटना की जांच कराने को कहा। बैठक में ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, राजवीर सिंह, महताब अहमद, मो.अहसान, मो.आसिफ, धूम सिंह, शान चौधरी, छोटे सिंह, हुकम सिंह, ओमप्रकाश, नौबहार सिंह, वीर सिंह, सादिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed