{"_id":"5ec00b4a8ebc3e90541ff192","slug":"fruit-agents-charged-for-demanding-extortion-dhampur-news-mrt482045670","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल आढ़तियों ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल आढ़तियों ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। फल आढ़ती ऐसोसिएशन के पदाधिकारी मकसूद, नासिर, नाजिर, याकूब, इस्लामुद्दीन ने मछली बाजार से फल मंडी को हटाने की मांग करने के मामले में दो लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
आढ़तियों ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि दो लोग अपने को एक पार्टी का पदाधिकारी बता उनसे रंगदारी की मांग कर रहे है। धमकी दे रहे हैं कि उनकी बात नहीं मानी गई तो वह मछली बाजार में फल मंडी नहीं चलने देंगे। 16 मई की सुबह दोनों आरोपी फल मंडी में आए थे। जिनका लोगों ने विरोध कर वहां से भगा दिया। सदस्यों ने कोतवाल से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।