फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fraudulent doing in the name of taking the dead body home in Bijnor District

मौत पर मुनाफे का खेल: शव घर पहुंचाने के नाम पर कर रहे घालमेल, परिजनों से बात की तो हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

Tue, 23 Nov 2021 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Nov 2021 04:37 PM IST
सार

शव वाहन ले जाने का काम कंपनी पर रहता है। कंपनी वाहन और चालक नियुक्त करती है।पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में फर्जी रसीद बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Fraudulent doing in the name of taking the dead body home in Bijnor District
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मौत पर भी मुनाफे का खेल..., पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में फर्जी रसीद बनाई जा रही है। शव मृतक के घर पहुंचने की रसीद लेकर कर्मी चिकित्सक के पास हस्ताक्षर कराने पहुंचा तो मामला पकड़ में आया। संदेह होने पर चिकित्सक ने मृतक के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह तो अपने वाहन से शव ले गए हैं। इसके बाद चिकित्सक ने मामले की शिकायत एसीएमओ से की है।  

विज्ञापन


डॉ.संदीप कुमार ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पांच पोस्टमार्टम किए। शाम को एक कर्मचारी ने उन्हें चार शवों को शव वाहन घर पहुंचाने संबंधी रसीद देकर हस्ताक्षर करने को कहा। चिकित्सक संदीप कुमार को लगा कि उन्होंने किसी भी शव को सरकारी वाहन से जाते हुए नहीं देखा है। उन्होंने रसीद पर लिखे नंबर पर मृतकों के परिजनों से बात की तो सभी ने अपने वाहनों से ही वाहन ले जाने के बारे में बताया। किराये के पैसे हड़पने के लिए ही यह खेल खेला गया था।

विज्ञापन

डॉ.संदीप कुमार का कहना है कि शव ले जाने के नाम पर होने वाली ये धोखाधड़ी निंदनीय है और इस तरह के फर्जीवाड़े में चिकित्सकों से हस्ताक्षर करके उन्हें भी फंसाने की कोशिश की जा रही है। पहले भी उनसे इस तरह दो रसीद पर हस्ताक्षर कराए गए हैं। इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।

-पहली बार पोस्टमार्टम से शव ले जाने के नाम पर रसीद पर साइन कराने का मामला सामने आया है। लॉगबुक में जांच करने पर इसका खुलासा हो जाता। इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमएस बिजनौर

दूरी के हिसाब से मिलता है रुपये
शव वाहन ले जाने का काम कंपनी पर रहता है। कंपनी वाहन और चालक नियुक्त करती है। एक शव को ले जाने के लिए सात से दस रुपये प्रति किलोमीटर का किराया लिया जाता है। सड़क और खुद वाहन की हालत के अनुसार किराया निर्धारित किया जाता है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाने की रसीद बनाई गई थी। 

यह है नियम
जिला अस्पताल में इमरजेंसी या वार्ड में मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो जाती है। इन शवों को ले जाने के लिए ही शव वाहन अधिकृत होते हैं। जिला अस्पताल के पास दो एंबुलेंस हैं, जिनमें शव ले जाए जाते हैं। इस दौरान लॉगबुक में एंट्री होती है। इसके बाद ही भुगतान किया जाता है। अगर कोई शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आता है तो उसे ले जाने की जिम्मेदारी परिजनों की होती है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने की रसीद बनाई गई थी। यह क्या खेल था, इसका पूरा खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed