फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four sugar mills of the district will run from October 28

28 अक्तूबर से चलेगी जनपद की चार चीनी मिलें

Sun, 23 Oct 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four sugar mills of the district will run from October 28
बिजनौर। आगामी गन्ना पेराई सीजन शुरू करने के लिए शुगर मिलें पूर्ण तैयार है। दीपावली के बाद 28 अक्तूबर से जनपद की बुंदकी, बहादरपुर, धामपुर व बरकातपुर यानी चार चीनी मिलें अपना पेराई सत्र आरंभ कर देंगी। पेराई के लिए मिलों ने गन्ना आपूर्ति को पर्ची का इंडेंट काटने लगी हैं। जिले की बाकी चीनी मिलें भी जल्द से जल्द अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी। उन्होंने भी संभावित
विज्ञापन

तिथियां जारी कर दी हैं।
बिजनौर जनपद गन्ना बेल्ट से नाम से प्रसिद्ध है। जनपद में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की पैदावार होती है। गन्ना पेराई के लिए नौ चीनी मिलों का संचालन होता है। ग्रामीण अंचल की अर्थव्यवस्था में गन्ना फसल मुख्य है। किसान संगठन भी जल्द चीनी मिलों के संचालन की मांग कर रहे हैं। इस समय किसानों के सामने पशुचारे का संकट गहराया हुआ है। समय से चीनी मिलों का संचालन होने से किसानों के सामने से पशुचारे की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिल - संभावित तिथि
स्योहारा - 26 अक्तूबर
चांदपुर - दो नवंबर
बिलाई - 28 अक्तूबर
बिजनौर - तीन नवंबर
नजीबाबाद - पांच नवंबर
नोट: चीनी मिल संचालित करने की संभावित तिथि गन्ना विभाग से ली गई है।
बोले अधिकारी
जनपद की बुंदकी, बहादरपुर, धामपुर व बरकातपुर चीनी मिल 28 अक्तूबर से अपना पेराई सत्र शुरू कर रही है। बाकी चीनी मिलें भी जल्द से जल्द अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed