फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four people attacked with knife, needle and screwdriveFour people attacked with knife, needle and screwdriverr

धामपुर : चार लोगों पर चाकू, सुआ और पेचकस से हमला

Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four people attacked with knife, needle and screwdriveFour people attacked with knife, needle and screwdriverr
धामपुर। बृहस्पतिवार देर रात एक बरात में मोहल्ला बंदूकचियान नई बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने चाकू, सुआ और पेचकस से हमला कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में दो पुरुष तीन महिलाएं शामिल है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बंदूकचियान निवासी जाफर पुत्र छुन्नू, उनके पुत्र जुनैद, पत्नी मेहरुन्निसा और पुत्री फिजा परवीन व अलविना मोहल्ले में ही एक वैवाहिक समारोह से दावत खाकर जब वापस घर लौट रहे थे। तब इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे युवकों ने उन पर चाकू, सुआ, पेचकस आदि से हमला कर दिया। हमले के दौरान मची चीख पुकार को सुन लोगों ने वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें एक महिला चीख-चीख बीच बचाव की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

हमले में जाफर, उनका पुत्र, पत्नी व दोनों लड़की गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें उपचार हेतु सीएससी में भर्ती कराया गया है। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट फिजा परवीन पुत्री जाफर की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दर्ज की हुई है। नामजद आरोपियों में जाकिर पुत्र शम्मी, शाहरुख पुत्र जाकिर, शम्मी व सोनम शामिल है। घटना के बाद आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed