फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four new infected including three people returned from Kuwait

कुवैत से लौटे तीन लोगों सहित मिले चार नए संक्रमित

Wed, 03 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four new infected including three people returned from Kuwait
नूरपुर के गांव मुजाहिदपुर में कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : BIJNOR
कुवैत से लौटे तीन लोगों सहित मिले चार नए संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। कुवैत से करीब पांच दिन पूर्व अपने घर को लौटे तीन लोगों सहित कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें मुंबई से लौटा प्रवासी श्रमिक भी शामिल है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है, जिनमें 56 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुुसार मंगलवार की शाम एक ही परिवार के आठ लोगों सहित नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि उसके बाद देर रात आई रिपोर्ट में विदेश से लौटे दो और लोगों के भी कोरोना संक्रमित निकलने की पुष्टि हुई। सीएमओ ने बताया कि ये दोनों मरीज 29 मई को हवाई जहाज से लखनऊ आए और 30 मई को अपने घर पहुंचे। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को 31 मई को मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में क्वारंटीन कराया और एक जून को इनके सैंपल जांच के लिए नोएडा लैब में भेजे गए। सीएमओ ने बताया कि इनमें से एक थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव काजीवाला और दूसरा मंडावर के मोहल्ला कस्साबान का निवासी है। दोनों के परिजनों को होम क्वारंटीन कराकर इन दोनों इलाकों को नया हॉट स्पॉट बनाकर सील कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें नजीबाबाद के अलीपुरा निवासी युवक पहले से आईटीआई समीपुर में क्वारंटीन है, जो कुवैत से लौटा है। वहीं, दूसरा संक्रमित अफजलगढ़ के आलमपुर गांवडी का रहने वाला है, जो मुंबई से लौटा था और होम क्वारंटीन था। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को कोविड हॉस्पिटल मुरादाबाद भेजा गया है। जिले में अब तक 118 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 60 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 56 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। ये सभी मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed