{"_id":"61d3465c35a57d13e66731a6","slug":"four-more-found-infected-but-no-symptoms-bijnor-news-mrt5719728199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और मिले संक्रमित, लेकिन कोई लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और मिले संक्रमित, लेकिन कोई लक्षण नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार और मिले संक्रमित, लेकिन कोई लक्षण नहीं
बिजनौर। सोमवार को चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चारों में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं है। उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया जा रहा है। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
बिजनौर की सिविल लाइन निवासी एक महिला, धामपुर व कोतवाली देहात के एक एक व्यक्ति के आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जलीलपुर निवासी एक व्यक्ति भी एंटीजन जांच में संक्रमित मिला है। सिविल लाइन निवासी महिला एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसने बाहर उपचार कराने के लिए विवेक कॉलेज में सैंपल दिया था। धामपुर निवासी व्यक्ति एक जनवरी को संक्रमित मिले एक परिवार के लोगों के संपर्क में आया था। कोतवाली देहात निवासी व्यक्ति गाजियाबाद में रहता है और 28 दिसंबर को वह नगीना आया था। वहां रोडवेज पर लिए गए सैंपल में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। किसी भी मरीज में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है और उनकी तबीयत भी ठीक है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार अगर किसी की तबीयत खराब है तो वह जांच के लिए सैंपल दे सकता है।