{"_id":"585ec1194f1c1b3d77e3a2d1","slug":"four-million-children-will-receive-vitamin-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख बच्चों को विटामिन ए मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख बच्चों को विटामिन ए मिलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले में नौनिहालों में बढ़ती बीमारी को दूर करने व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत करीब पौने चार लाख बच्चों को विटामिन ए का सीरप पिलाया जाएगा। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ 28 दिसंबर को होगा।
जिले में नौनिहालों में बढ़ती बीमारियों से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जाएगा। इस माह में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को 343 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विटामिन ए सीरप पिलाया जाएगा। यह माह 28 से 27 जनवरी तक मनाया जाएगा। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ डीएम जगतराज द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्दगान व रविदास मंदिर पर 28 दिसंबर को किया जाएगा। इस माह के तहत करीब पौने चार लाख नौनिहालों को विटामिन ए सीरप पिलाया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों को हर छह माह के अंतराल से विटामिन ए सीरप पिलाया जाएगा।
एसीएमओ डा. शैलेश जैन ने बताया कि विटामिन ए सीरप बच्चों में बीमारियों से लड़ने में मदद करता है तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ता है। यह सीरप नो माह से पांच साल तक के बच्चों को पिलाया जाना है। इसकी तैयारी हो चुकी है।