{"_id":"627027845d8fa3756c5b7186","slug":"four-farmers-sold-only-94-quintals-of-wheat-in-32-days-dhampur-news-mrt5870027157","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 दिन में चार किसानों ने बेचा मात्र 94 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 दिन में चार किसानों ने बेचा मात्र 94 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन

धामपुर। गेहूं की खरीद को शुरू हुए 32 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक मात्र चार किसानों ने 94 क्विंटल गेहूं ही क्रय केंद्रों पर बेचा है। बाजार भाव अधिक होने के कारण किसान सरकारी क्रय केंद्रों की बजाय बाजार में अपना गेहूं बेच रहे हैं। जिस कारण सरकारी गेहूं केंद्र सूने पडे़ हैं।
एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी। दो मई को 32 दिन गेहूं क्रय केंद्रों को संचालित हुए बीत चुके हैं। पर धामपुर के केंद्र पर केवल चार किसानों ने 94 क्विंटल गेहूं बेचा है। जबकि इस क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद का लक्ष्य 16 हजार क्विंटल है। किसानों का कहना है कि व्यापारी घर बैठे 21 सौ रुपये प्रति क्विंटल के भाव से सम्मान के साथ गेहूं खरीद कर ले जा रहे हैं, इसलिए वह सरकारी रेट 2015 के भाव पर सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच रहे हैं।
धामपुर के गेहूं खरीद केंद्र के वरिष्ठ लिपिक शुुुभम कुमार का कहना है कि धामपुर ब्लाक क्षेत्र में विभाग की ओर से चार केंद्रों का संचालित किया गया है। धामपुर का केंद्र खाद्य विभाग की ओर से संचालित है। जबकि गांव सरकड़ा, ढक्काकर्मचंद और शेरकोट का केंद्र पीसीएफ संचालित कर रहा है। अधिकारियों द्वारा रोजाना 10-15 गांवों का भ्रमण कर किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी तो गन्ने का सीजन चल रहा है बाद में बेचेंगे
अधिकारियों का कहना है कि वे किसानों से सरकारी केंद्रों पर गेहूं की बेचने के लिए संपर्क कर रहे हैं। अधिकांश किसान बहाना बना रहे हैं कि अभी गन्ने का सीजन चल रहा है। सीजन के खत्म होने के बाद गेहूं बेचेंगे। अभी गेेहूं की खरीद 15 जून तक होनी है। जबकि बाजार में गेहूं लगातार बेचा जा रहा है।
इन चार किसानों ने ही अभी तक केंद्र को बेचा गेहूं
अधिकारी बताते हैं कि चार किसानों ने ही अभी तक गेहूं बेचा है, जिनमें गांव मीमला के विलयपाल सिंह ने 23 क्विंटल, रायपुर मलूक के किसान नवरत्न सिंह ने साढे़ आठ क्विंटल, अल्हैपुर की महिला किसान राजबाला देवी ने पांच क्विंटल और नगीना के किसान मनोज सिंह ने 57.500 किलोग्राम गेहूं बेचा है।