फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four factories to make pistols were caught

सरकारी अस्पताल के खंडहर से तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four factories to make pistols were caught
तमंचे बनाने की चार फैक्टरियां पकड़ीं
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर/नजीबाबाद। पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया तो जिले में अवैध शस्त्रों का बड़ा कारोबार सामने आया। एक ही दिन में पुलिस ने जिले में अवैध तमंचे बनाने की चल रहीं चार फैक्टरियां पकड़ीं। इसके अलावा अवैध शस्त्र लेकर घूम रहे लोगों को भी पकड़ा। जिले भर से एक ही दिन में 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बिजनौर शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि चक्कर रोड पर पुलिस ने एक खाली पड़े मकान में छापा मारकर काशीराम कॉलोनी निवासी शानू को अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी चलाते हुए दबोचा है। पुलिस ने मौके से बने-अधबने 27 तमंचे, 12 बोर के दो कारतूस, 315 बोर का एक कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने गोकशी के मामले में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए इनामी गांव भोगनवाला निवासी मुस्तफा, शफीक, भूरे को भी रेंडम चेकिंग अभियान चलाकर दबोचा है।
विज्ञापन

झालू चौकी प्रभारी राजीव शर्मा के मुताबिक पुलिस ने गांगखेड़ी के जंगल में शकील के खेत में छापा मारकर गांव उमरी निवासी इसरार अहमद व झालू के मोहल्ला मौलवियान निवासी अकील को तमंचा फैक्टरी चलाते हुए दबोचा है। दोनों से पुलिस ने दो 315 बोर के तमंचे व दो कारतूस, 12 बोर के पांच अधबने तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावर थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने गांव गीदड़पुरा से मोज्जमपुर सुजान की ओर जाने वाले मार्ग पर पुराने अस्पताल के खंडहर के पीछे छापा मारा। पुलिस ने मौके से लालटेन की रोशनी में तमंचे बना रहे गांव मोहम्मदपुर देवमल निवासी कपिल व दौलतपुर निवासी टीकम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 12 बोर के तीन तमंचे, 315 बोर के आठ तमंचे, 12 बोर की एक देशी बंदूक, 315 बोर के छह कारतूस, 12 बोर के छह कारतूस, 12 बोर का एक व 315 बोर के पांच खोखे, 32 अधबने तमंचे, तमंचों की 22 नाल, बट की 40 पत्ती तथा तमंचे बनाने में इस्तेमाल औजार व अन्य सामग्री बरामद की है।
नजीबाबाद में पुलिस ने अवैध शस्त्र का कारोबार करने के आरोप में खुर्रमपुर शाहपुर निवासी मुकीम, बांसफोड़ान निवासी शेर अली, लालूवाला निवासी इंद्रजीत, तातारपुर लालू निवासी तुषार, साहनपुर निवासी शहजाद, खिदरीपुरा निवासी रोबिन को गिरफ्तार कर नौ तमंचे सहित अधबने शस्त्र और जिंदा कारतूस बरामद किए। नजीबाबाद पुलिस ने दो आरोपियों शकील और सद्दाम को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू बरामद किए। उधर किरतपुर पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। जबकि नांगलसोती पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
धामपुर कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि गांव पुराना धामपुर निवासी सुहेल को तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
- एक कमरे में चल रही थी तमंचा फैक्टरी
नगीना। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने नौ बजे पुलिस ने बढ़ापुर रोड स्थित आशियाना कॉलोनी के गेट के पास बंद पड़े ऑफिस के पास एक कमरे हथियार बना रहे ग्राम मनोहरवाला लाठीपुरा निवासी विशाल, नगीना के लुहारी सराय निवासी नसीम व मोहल्ला लाल सराय निवासी अरशद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 315 बोर के 5 तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे, दो अधबने तमंचे, 315 बोर के दो कारतूस व 12 बोर के चार कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।

दो ईनामी समेत पांच आए हाथ
फोटो-16
रेहड़। बुधवार शाम पुलिस ने कल्लूवाला बादीगढ़ मार्ग पर राम सिंह डिग्री कॉलेज के पास हैदर व नफीस निवासी रसूलपुर आबाद थाना अफजलगढ़ को दो तमंचे तथा आठ कारतूस के साथ पकड़ा। एसओ ने बताया की दोनो पर गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा छतरीपट्टा नांगल मार्ग पर चेकिंग करते समय दिलेर निवासी भोगपुर डैम जसपुर एक तमंचा व दो कारतूस, रईस निवासी कासमपुरगढ़ी को एक तमंचा व दो कारतूस तथा अनवर निवासी नगीना चौराहा धामपुर को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed