फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four directors of private finance company sued

निजी फाइनेंस कंपनी के चार डायरेक्टरों पर मुकदमा

Wed, 16 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four directors of private finance company sued
निजी फाइनेंस कंपनी के चार डायरेक्टरों पर मुकदमा
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के चार डायरेक्टरों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी के डायेक्टर जिले में अलग-अलग ब्रांचों के माध्यम से लोगों से रुपये लेते थे और उन्हें धन दोगुना करने का लालच देते थे। कंपनी के डायरेक्टर लोगों से करीब 16 रुपये की ठगी कर फरार हो गए। कंपनी के लिए कलेक्शन करने वाले एक युवक ने थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर इस संबंध में पूछताछ भी कर रही है।
गांव सरकथलसानी निवासी अमित चौहान ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। इस कंपनी ने धामपुर में लोगों के बचत खाते, एफडी और आरडी खाते खोल रखे थे। जिसका कलेक्शन कंपनी उनसे कराती थी। इसके बदले कंपनी ने हम लोगों से ब्लैंक चेक और सादे पेपरों पर हस्ताक्षर करा कर अपने पास रख रखे थे। इस कंपनी का रजिस्टर्ड कार्यालय हिमालयन कॉलोनी निकट तायल पेट्रोल पंप कोतवाली रोड नजीबाबाद तथा अन्य शाखाएं बिजनौर, भनेड़ा, कोतवाली, नहटौर व हल्दौर में थी। कंपनी के डायरेक्टर रशीद अहमद पुत्र बाबू शेख, शकील अहमद पुत्र शौकीन निवासी 24 मयूर विहार सहस्त्रधारा रोड देहरादून, बृजपाल सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम खुशियां की थाना किरतपुर जिला बिजनौर, अबरार अहमद पुत्र शकूर निवासी बटाईगामान थाना मंडावली जिला बिजनौर हैं।
विज्ञापन

आरोप है यह लोग हम लोगों से फील्ड में कलेक्शन करवाते थे। तीन सितंबर 2019 को सुबह वह कलेक्शन कर ऑफिस गए तो ऑफिस में ताला लगा हुआ था। रशीद अहमद से फोन पर बात की तो उन्होंने एक-दो दिन में ऑफिस खुल जाने की बात कही। दो दिन बाद भी ऑफिस में ताला लगा मिला। इसके बाद से कंपनी के किसी भी डायरेक्टर का फोन नहीं मिला। लगभग एक माह बाद फोन किया तो उन्होंने कहा कि अब कंपनी के ऑफिस नहीं खुलेंगे। इस कंपनी के मालिक धामपुर ब्रांच का दो करोड़ रुपया और अन्य सभी ब्रांचों के मिलाकर 15 से 16 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। इन लोगों ने लगभग पांच कंपनियां इसी प्रकार की बना रखी हैं। अमित चौहान ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने ठगी के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed