{"_id":"67f6c98bf5ff8b6d52093a3d","slug":"forest-fire-kaboo-pane-survives-big-incident-bijnor-news-c-27-1-bij1007-147116-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जंगल में लगी आग, काबू पाने से बची बड़ी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जंगल में लगी आग, काबू पाने से बची बड़ी घटना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। अमानगढ़ वन क्षेत्र से सटे मौजा रामपुर कलां में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
बुधवार दोपहर बाद बादीगढ़- कल्लूवाला मार्ग स्थित पांच बड़ के पास रामपुर कलां क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लग गई। हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। फायर ब्रिगेड के साथ ही किसानों ने ट्रैक्टर आदि चलाकर आग बुझाने में मदद की। रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि रामपुर कलां में आग पर शीघ्र काबू पा लेने से एक बड़ी घटना होने से बच गई। पास में ही रामपुर कलां निवासी महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, जसवंत सिंह आदि कई किसानों की कृषि भूमि है। गेहूं की फसल तैयार है। आग पर काबू न पाया जाता तो फसल का नुकसान हो सकता था।