{"_id":"58c43f574f1c1b1b34dc4352","slug":"for-the-first-time-two-women-constitute-mla-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार भाजपा से दो महिलाएं बनीं विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार भाजपा से दो महिलाएं बनीं विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों का जादू भी खूब चला है। जिले में पहली बार भाजपा से दो महिला विधायक पहली बार विधानसभा जाएंगी। जिले की राजनीति में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। मिनी छपरौली के नाम से मशहूर चांदपुर सीट पर सैनी समाज की कमलेश सैनी ने पहली बार कब्जा किया है। जिले की राजनीति में महिलाओं को पहले से ही दखल होता आया र्है। पर कभी भी दो महिला एक ही पार्टी से विधायक कभी नही बनी। ऐसा करिश्मा पहली बार हुआ है। बिजनौर सीट से भाजपा की सुचि चौधरी व चांदपुर सीट से भाजपा की कमलेश सैनी दो महिला एक साथ विधायक बनी है। दोनों महिला प्रत्याशी का चुनाव में खूब जादू चला। दोनों ने जीत हासिल की । बिजनौर सीट पर जितने वोट भाजपा की सुचि चौधरी ने हासिल किए है। इतने वोट जिले में कभी भी जिले की किसी सीट पर किसी भी प्रत्याशी को नहीं मिले। मिनी छपरौली के नाम से मशहूर चांदपुर सीट पर मुस्लिम व जाट नेताओं का दबदबा रहा र्है। पहली बार इस सीट पर सैनी बिरादरी का कब्जा हो पाया है। भाजपा ने सैनी बिरादरी की कमलेश सैनी पर दांव खेला ओर यह दांव सही बैठ गया। कमेलश सैनी को टिकट देने का जाट व वैश्य बिरादरी के लोग शुरू में विरोध कर रहे थे। बाद में सब कमलेश सैनी के साथ जुड़ते गए और कमलेश सैनी की नैया पार हो गई। कमलेश सैनी व सुचि चौधरी की शुरू से ही जीत पक्की मानी जा रही थी। दोनों सीट पर भाजपा की जीत पर सट्टा भी लगाया जा रहा था। दोनों महिलाओं में किसी एक के भाजपा सरकार में मंत्री बननें की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन