फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   For the day, the night was for the salt line

दिन में नोट के लिए, रात में नमक के लिए लगी लाइन

Sat, 12 Nov 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 12 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
For the day, the night was for the salt line
बिजनौर में नमक के खत्म होने की सूचना पर दुकान के चैनल पर हंगामा करती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शुक्रवार को उत्तराखंड में बाजार बंद होने से जिले में नमक खत्म होने व नमक के दाम कई गुना बढ़ जाने की सूचना आग की तरह फैल गई। एक घंटे के ही अंदर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ दुकानों पर जमा हो गई। व्यापारियों ने दो से तीन गुने दाम पर नमक बेची। हाल ये हो गया कि व्यापारियों ने भीड़ को काबू में करने के लिए दुकानों के चैनल बंद करने के बाद नमक बेची। पुलिस के पहुंचने पर व्यापारियों ने फिर से सामान्य रेट पर नमक बेचनी शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम छह बजे तक हालात सामान्य थे, लेकिन शाम छह बजे के बाद उत्तराखंड में नमक खत्म होने व जिले में नमक के दाम कई गुना बढ़ने की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। हर कोई दुकान की तरफ भागा। सात बजे तक दुकानों पर भारी भीड़ लग गई। शहर व देहातों में हर कोई नमक खरीदने की होड़ में लग गया।  ग्राहक कहते रहे कि नमक 400 रुपये किलो तक होने वाला है। कई ग्राहकों ने चार से पांच बोरी तक खरीद लिए और रिक्शा से नमक के कट्टे घर ले गए। बिजनौर में मंडी में एकाएक भीड़ कई गुना बढ़ गई। व्यापारियों ने महंगी नमक बेचकर खूब चांदी काटी। भीड़ इतनी बढ़ गई की व्यापारियों ने दुकानों के चैनल बंद करके नमक बेची तो ग्राहक चैनल पर ही लटक गए। पुलिस के हड़काने पर व्यापारियों ने फिर से सामान्य रेट पर नमक बेचनी शुरू की। पुलिस ने ग्राहकों को भी नमक खत्म न होने की बात कहकर शांत किया। सहसपुर, स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे नमक की खरीदारी को लेकर दुकानदारों के पास अफरातफरी का आलम बना रहा। जहां नमक पांच रुपये किलो बिकता था वहां 500 रुपये किलो के भाव ने लोगों को जमकर रुलाया। इसमें दुकानदारों के पास नमक की भारी कमी पड़ गई। दुकानदारों ने लोगों से मनमानी कर दाम वसूले। वहीं नजीबाबाद में अचानक नमक के दाम बढ़ने की खबर से देखते ही देखते परचून की दुकानों पर लोग नमक खरीदने के लिए उमड़ पड़े। नजीबाबाद, जलालाबाद व साहनपुर क्षेत्र में देर शाम से दुकानों पर नमक खरीदने वालों का तांता लग गया। मौके का फायदा उठाकर परचूनियों ने नमक के दो से तीन गुना दाम वसूल किए। नमक के दाम जल्द 200 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम होने की अफवाह फैलते ही लोग परचून की दुकानों पर नमक खरीदने के लिए उमड़ पड़े। जनपद के अन्य क्षेत्रों के साथ आसपास से जनपदों में पिसे हुए एवं साबुत नमक के दाम एकाएक बढ़ने की खबर भी जंगल में आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन

वहीं धामपुर में धामपुर। शुक्रवार देर रात एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने फोर्स के साथ नमक की कालाबाजारी  व भारी मात्रा में महंगे दामों में खरीदकर स्टाक करने का पता लगने पर कई स्थानों पर छापेमारी की। व्यापारियों को फटकारा। एसडीएम ने कहा कि जो लोग नमक के बंद होने की भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उनका पता लगा कार्रवाई होगी। देश में नमक का कहीं कोई टोटा नहीं है। प्रशासन ऐसे लोगों पर पूरी निगरानी रखे हैं। एसडीएम ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे लोगों के साथ उन व्यापारियों पर भी कार्रवाई करें, जो अफवाहों में आकर नमक को महंगे दामों में बेच रहे है। एसडीएम ने बड़ी मंडी से लेकर खारी कुआं, मछली बाजार, बंदूकचियान आदि का भ्रमण कर जहां पर नमक खरीदने को लेकर फुटकर किराना की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी थी। वहीं पर एसडीएम ने गाड़ी रोक कर पहले भीड़ को समझाया और फिर बाद में लोगों के न मानने पर उन्हें सख्ती के साथ वहां से दौड़ाया। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने कई स्थानों पर जाकर नमक को लेकर लोगों की लगी भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ा। लोगों का कहना था कि व्यापारी 50  से लेकर 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक नमक की थैलियां बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed