{"_id":"6a567e6fcf9df7a9910f0752","slug":"for-individuals-only-government-schools-will-be-registration-centres-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-185043-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए केवल राजकीय विद्यालय होंगे पंजीकरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए केवल राजकीय विद्यालय होंगे पंजीकरण केंद्र
विज्ञापन
-यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए भरे जाएंगे प्राइवेट फॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के व्यक्तिगत (प्राइवेट फॉर्म) परीक्षार्थियों के लिए केवल राजकीय विद्यालयों को पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद ही पंजीकरण होगा।
जिले में निर्धारित 23 केंद्रों पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जिले में 23 पंजीकरण एवं अग्रसारण केंद्र बनाए हैं। परिषद ने व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अभिलेखों और अर्हता प्रमाण-पत्रों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 500 हाईस्कूल तथा 700 इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कुछ केंद्रों पर इंटरमीडिएट के पत्राचार पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के लिए अलग व्यवस्था भी की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर, राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किरतपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बढ़ापुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तुहारपुरा तथा राजकीय विद्यालय कुंडीपुरा को पंजीकरण एवं अग्रसारण केंद्र नामित किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर में हाईस्कूल के लिए 500 तथा इंटरमीडिएट पत्राचार वर्ग के लिए 800 तक आवेदन लिए जाएंगे। वहीं अन्य चयनित राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल के 500 और इंटरमीडिएट के 700 तक व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा।