फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flyover stairs not built even after 12 years

Bijnor News: 12 वर्षों के बाद भी नहीं बनीं फ्लाईओवर की सीढि़यां

Sun, 03 Sep 2023 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Flyover stairs not built even after 12 years
जलालाबाद फ्लाईओवर की सीढि़यों का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान
विज्ञापन

जोखिम उठाकर रेलवे लाइन क्रॉस करते हैं क्षेत्रवासी

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। जलालाबाद फ्लाईओवर निर्माण के 12 वर्ष के बाद भी फ्लाईओवर की सीढि़यों का निर्माण नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों को जोखिम उठाकर रेलवे लाइन पार करना पड़ता हैं।
नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2012 में पूरा हुआ था। मार्च 2012 के प्रथम सप्ताह में फ्लाईओवर से आवागमन शुरू हुआ था। जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए फ्लाईओवर की सीढि़यां 12 वर्ष के बाद भी नहीं बनाई गईं हैं। फ्लाईओवर के आस-पास राहुखेड़ी, राजा रामपुर, जलालाबाद की आबादी रहती है। रेलवे क्रॉसिंग के आस-पास दोनों ओर रहने वाले क्षेत्रवासियों लगभग 400 मीटर का फासला तय कर फ्लाईओवर से आवागमन करना पड़ता है। लंबी दूरी होने के कारण आस-पास के लोग जोखिम उठाकर रेल लाइन क्रॉस करते हैं। क्षेत्रवासियों डॉ. नाजिम, मो. अहसान, मो. जाकिर, खुर्शीद शेख, सरदार मोहम्मद, नफीस अहमद ने प्रशासन से जलालाबाद फ्लाईओवर पर जनहित में सीढ़ी निर्माण कराने की मांग की हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर की सीढ़ी निर्माण के लिए हालही में 10 लाख रुपये से अधिक का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से धनराशि अवमुक्त न होने तर्क देकर फ्लाईओवर की सीढि़यों का निर्माण नहीं कराया जा रहा। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed