फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five private hospitals in the district were removed from the Ayushman panel.

Bijnor News: आयुष्मान पैनल से हटाए गए जिले के पांच निजी अस्पताल

Tue, 14 Jul 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five private hospitals in the district were removed from the Ayushman panel.
- पोर्टल अपडेट होने पर अपलोड नहीं किए थे दस्तावेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के पांच निजी अस्पतालों को पैनल से हटा दिया गया है। इन अस्पतालों ने योजना के नए हेम-दो पोर्टल पर निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किए। जिसके चलते उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, धामपुर स्थित दिव्या हॉस्पिटल व टीके नर्सिंग होम, नगीना का मुदित नर्सिंग होम, बिजनौर के हीलर्स हॉस्पिटल व एमडीएमआई हॉस्पिटल को आयुष्मान पैनल से बाहर कर दिया गया है। आयुष्मान योजना के पोर्टल में बदलाव किया गया है। जिसके चलते सभी आयुष्मान अस्पतालों को हेम-दो पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने थे। लेकिन तय अवधि के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक लाभार्थियों का योजना के तहत निशुल्क इलाज नहीं हो सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि नए पोर्टल पर सभी सूचीबद्ध अस्पतालों का सत्यापन किया जा रहा है। जिन अस्पतालों ने आवश्यक अभिलेख अपलोड नहीं किए, उन्हें योजना से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 12 लाख से ज्यादा लोगों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड
जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1907449 पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक करीब 12 लाख लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाने के लिए अभियान चला रहा है। ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::

योजना के नए पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड नहीं करने पर पांच अस्पताल पैनल से हटाए गए हैं। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज नहीं हो सकेगा। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed