फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five Dalit leaders caught

पांच दलित नेताओं को पकड़ा

Wed, 31 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 31 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five Dalit leaders caught
महापंचायत को रोकने के लिए प्रदर्शनी मैदान के गेट पर लगाई बेरीकेटिंग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आभास महासंघ व अखिल भारतीय गुरु रविदास मानव सुरक्षा दल की सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई घटना के विरोध में प्रस्तावित महापंचायत प्रशासन से वार्ता के बाद सोमवार को स्थगित होने के बाद भी मंगलवार को पुलिस जगह- जगह मुस्तैद रही।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन को डर रहा कि कुछ नेता पंचायत में भाग लेने न आ जाए।  पुलिस का अंदेशा सही निकला। पंचायत में भाग लेने आ रहे आभास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह समेत पांच नेताओं को दबोच लिया। पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी। 
विज्ञापन


आभास महासंघ व अखिल भारतीय गुरु रविदास मानव सुरक्षा दल ने मंगलवार को बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में सहारनपुर जिले की शब्बीपुर घटना के विरोध में महापंचायत करने की एलान किया था। महापंचायत को लेकर प्रशासन की सांस फूली थी। प्रशासन ने महापंचायत की अनुमित नहीं दी थी। आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार  को प्रशासन से वार्ता के बाद दलित नेताओं ने अपनी महापंचायत को स्थगित कर दिया। इसके बाद भी कुछ नेता महापंचायत करने पर अडे़ थे। प्रशासन को डर था कि ये नेता पंचायत में भाग लेने  आएंगे। पुलिस इसे लेकर सुबह से ही चौकस रही। प्रदर्शनी मैदान के आसपास बड़ी तादाद में पुलिस तैनात रही। साथ ही शहर के मुख्य चौराहों पर भी पुलिस तैनात रही। शहर में आने वाले मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिस आने-जाने वालों पर नजर रखे रही। दलित नेताओं पर पुलिस की कड़ी नजर रही। 


आभास संघ के हल्दौर थाने के गांव कुम्हारपुरा निवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह, चांदपुर निवासी राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार ,जिला सचिव गामेंद्र सिंह,गांव आदमपुर निवासी जोंगेद्र सिंह व महाराष्ट्र निवासी सोमेंद्र  गुपचुप तरीके से पंचायत में भाग लेने आ रहे थे। पुलिस ने इन सभी को दबोच लिया। कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक पांचों नेताओं का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed