{"_id":"6281456db0953e4f1a39baad","slug":"fire-in-showroom-due-to-short-circuit-loss-of-crores-bijnor-news-mrt5887432164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से ट्रेंड्स के शोरूम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से ट्रेंड्स के शोरूम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
बिजनौर में ट्रेंड्स के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद उठता धुआं।
- फोटो : BIJNOR
शार्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर के एक बडे़ शोरूम में अचानक आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। कर्मचारियों ने ग्राहकों को बाहर निकालकर बमुश्किल जान बचाई। दमकल विभाग ने पांच घंटे में आग पर कड़ी मशक्कत करते हुए काबू पाया। आग की वजह शार्ट सर्किट होना बताई जा रही है। पानी की बौछार करने के लिए शीशा तोड़ते हुए एक दमकल कर्मी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि अमरोहा और मुरादाबाद से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा।
बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर दो मंजिला भवन में ट्रेंड्स कंपनी का कपड़े का शोरूम है। रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शोरूम के भूतल पर बने ट्रायल रूम में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते छत की सीलिंग ने आग पकड़ ली। आग लगते ही चारों ओर धुआं फैलने लगा। अलार्म बजा तो कर्मचारी सतर्क हो गए। कर्मचारियों ने खरीदारी कर रहे ग्राहकों को बाहर निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर एक्सटिंग्विशर लेकर कर्मचारी दौड़े। करीब 10 फायर एक्सटिंग्विशर (सिलिंडर) खाली हो गए, लेकिन आग नहीं बुझी। कर्मचारी पहली मंजिल पर फायर एक्सटिंग्विशर लेने के लिए दौड़े, लेकिन धुएं के कारण नीचे नहीं आ सके। कई कर्मचारियों ने इमरजेंसी गेट से बाहर आकर अपनी जान बचाई। शोरूम के भूतल और पहली मंजिल पर सब कुछ जलकर खाक हो गया। शोरूम में कपड़े, ज्वेलरी, जूते-चप्पल और अन्य सामान भरा हुआ था।
करीब एक बजे दमकल की टीम पहुंची। जिले के सभी फायर स्टेशन के साथ-साथ अमरोहा और मुरादाबाद से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। शाम पांच बजे तक भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। दमकलकर्मी अरुण कुमार के हाथ में शीशा लगने से वह घायल हो गया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप और प्रभारी निरीक्षक समेत मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा मौके पर डटे रहे। रात तक शोरूम के प्रथम तल में आग बुझाने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
शोरूम में मौजूद थे 45-50 लोग
जिस वक्त आग लगी उस दौरान स्टोर मैनेजर पुष्पेंद्र समेत करीब 25 कर्मचारी मौजूद थे। बीस से अधिक ग्राहक भी खरीदारी कर रहे थे। जिन्हें कर्मचारियों ने बाहर निकाला। मैनेजर ने बताया कि करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। दस करोड़ रुपये का सामान शोरूम में बताया जा रहा है, हालांकि सही आकलन स्थिति सामान्य होने के बाद ही हो सकेगा।