फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female heifer dies after colliding with vehicle

Bijnor News: वाहन से टकराकर मादा गुलदार की मौत

Wed, 06 Mar 2024 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Female heifer dies after colliding with vehicle
सोमवार की रात बादीगढ़ चौराहा और रेहड़ के मध्य पड़ा मिला शव
विज्ञापन

उम्र करीब छह माह, पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर रेंज कार्यालय भेजा गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात किसी वाहन से टकराकर मादा गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है। उम्र करीब छह माह बताई गई है।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादीगढ़ चौराहा और रेहड़ के मध्य सोमवार की रात राहगीरों ने गुलदार का शव पड़ा देखा। सूचना पर वन दरोगा जगत सिंह राणा, मुजीबुर्रहमान, सुरेश सिंह आदि मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव कब्जे में लेकर आला अधिकारियों को अवगत कराया। एसडीओ अंशुमान मित्तल, नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतक गुलदार मादा है, जिसकी उम्र लगभग छह माह है। प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत किसी वाहन से टकराने से हुई है। पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर रेंज कार्यालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed