फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   feelings on the poster

पोस्टर पर उकेरीं भावनाएं

Mon, 24 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 24 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
feelings on the poster
बिजनौर के इंदिरा पार्क में अपनी बनाई पेंटिंग का प्रदर्शन करते चित्रकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समकालीन बिजनौर चित्रकार समूह के चित्रकारों ने इंदिरा पार्क में आयोजित कार्यशाला में अपनी भावनाओं को चित्रों के रूप में उकेरा। विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चित्रकारों ने पर्यावरण के प्रति भी सचेत किया। डीएम जगतराज और एसडीएम अनुज सिंह ने चित्रकारों के साथ मिलकर इंदिरा पार्क में 51 पौधे लगाए।
विज्ञापन


कार्यशाला की शुरआत डीएम जगतराज ने की। मुजफ्फरनगर से आए अतिथि कलाकार मनोज सिंह ने कला व समाज की जरूरत के संबंध में बताया। उन्होंने चित्र बनाने की तकनीक भी बताई।
विज्ञापन


आरबीडी महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता ऋचा शर्मा ने पेन से हेचिंग में प्रकृति का चित्रण किया। विवेकानंद पीजी कॉलेज दरवाड़ा की नीशा राजपूत ने पेपर पर एक्रेलिक रंग का सुंदर संयोजन किया। कला प्रवक्ता अरशद अली ने इंदिरा पार्क का ही सजीव चित्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी पब्लिक स्कूल की कला प्रवक्ता मुक्तामणि ने अपने पिता का चित्र बनाकर स्नेह दर्शाया। अंजना टोंक ने नृत्य थीम पर सुंदर चित्र बनाया। पूजा रानी ने तैल रंगों का प्रयोग कर परमतत्व की प्राप्ति में लीन भगवान बुद्ध का मनोहर चित्र बनाया। कृष्णा कॉलेज की कला प्रवक्ता रुचि सिंह ने हार्ड बोर्ड पर श्रमिक विषय को बहुत सुंदर तरीके से चित्रित किया। उजमा ने इंतजार विषय पर चित्र बनाया। अंजलि बेनरा के बनाए चित्र को भी पसंद किया गया।


डीएम जगतराज ने कहा कि चित्रकला केवल शौक नहीं, बल्कि समाज सेवा के रूप में विकसित होकर सामने आ रही है। चित्रकला से सामाजिक समस्याओं को उठाकर जनता का ध्यान आकर्षित कर उनका समाधान भी कराया जा सकता है। डीएम व एसडीएम ने सभी चित्रकारों के साथ मिलकर इंदिरा पार्क में पौधरोपण करते हुए सभी से पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। कार्यशाला के आयोजन में अभिषेक रोड, डॉ. अतीक दानिश, इम्तियाज अली, नौशाद अख्तर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed