फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Fear of fever: Number of students remained zero in government school

बिजनौर: बुखार का खौफ, सरकारी स्कूल में शून्य रही छात्रों की संख्या, लगाना पड़ा लॉकडाउन

Tue, 06 Sep 2022 03:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 03:34 PM IST
सार

बिजनौर के शिवाला कलां गांव फीना में तीन दिन के लॉकडाउन के बाद स्कूलों में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या शून्य व निजी स्कूलों में छात्रों की संख्या आधे से भी कम हुई है। ग्रामीणों का कहना है स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के कारण फिर से स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।

विज्ञापन
Bijnor: Fear of fever: Number of students remained zero in government school
बुखार से गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुखार का खौफ : सरकारी स्कूल में शून्य रही छात्रों की संख्या
विज्ञापन

 

बिजनौर के शिवाला कलां गांव फीना में तीन दिन के लॉकडाउन के बाद स्कूलों में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या शून्य व निजी स्कूलों में छात्रों की संख्या आधे से भी कम हुई है। ग्रामीणों का कहना है स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के कारण फिर से स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।


गांव फीना में दिन शुक्रवार से बुखार से लॉकडाउन था। प्रशासन के प्रयास से सोमवार को फिर से स्कूल व कॉलेज खुले। गांव के शहीद नायक अशोक कुमार विद्यालय में कोई बच्चा पढ़ने के लिए नहीं आया। विद्यालय के सहायक अध्यापक ऋतुराज ने बताया हमारे विद्यालय में बच्चों की कुल संख्या 139 है।

विज्ञापन

 

सुबह से अब तक कोई बच्चा पढ़ने के लिए नहीं आया है। मुख्य अध्यापक योगेश कुमारी व अन्य अध्यापक आज अवकाश पर है। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक रंजीत सिंह ने बताया स्कूल बच्चों की कुल संख्या 79 है। आज पढ़ने के 6 बच्चे आए। गांव के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद ने बताया कॉलेज में बच्चों की कुल संख्या 266 है। आज कॉलेज में 140 बच्चे आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bijnor: Fear of fever: Number of students remained zero in government school
बुखार से गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
गांव के भारत माता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह ने बताया बच्चों की संख्या 250 है। स्कूल में 130 बच्चे आए हैं। गांव के ही इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश कुमार ने बताया स्कूल में बच्चों की कुल संख्या 655 है। पढ़ने के लिए आज 314 बच्चे आए हैं।
 

यह भी पढ़े: Saharanpur: पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर थाने पहुंचा पति, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

गांव के सरस्वती शिशु मंदिर के मुख्य अध्यापक ने बताया स्कूल में बच्चों की संख्या 200 है। पढ़ने के लिए आज 85 बच्चे आए। गांव के ही गायत्री पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य गायत्री देवी ने बताया स्कूल में बच्चों की कुल संख्या 165 है, आज कुल 10 बच्चे आए हैं। ग्रामीण गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत व बुखार की चपेट में आने पर सहमे में हैं। इसके कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है।


स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर बांटी दवाइयां
गांव फीना में बुखार की बीमारी पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े प्रयास कर रहा है। आज भी स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया और मरीजों की जांच कर दवाइयां दी और खून के नमूने लिए। फीना में बीते दिनों में बुखार के मरीजों की संख्या बड़ी मात्रा में हो गई थी।
 

मरिजो के लिए लगाया कैंप 
सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने खेम सिंह कन्या इंटर कॉलेज में कैंप लगाया है। कैंप में 72मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरण की गई। 12 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई, जांच में सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। 6 मरीजों की डेंगू बुखार की जांच की गई। जांच में सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed