फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fatehpur and Mirzapur floods threaten flooding

फतेहपुर और मिर्जापुर पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Mon, 30 Jul 2018 12:04 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे Updated Mon, 30 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Fatehpur and Mirzapur floods threaten flooding
मंडावर में गांव फतेहपुर सभाचंद के पास कटान करती गंगा। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा व मालन नदियां उफान पर हैं। गंगा ने गांव मिर्जापुर व फतेहपुर सभाचंद के पास खेतों में कटान करना शुरू कर दिया है। गांव कुंदनपुर का जंगल वाला रास्ता तीन फीट तक गंगा में डूबा हुआ है। गांव रावली व ब्रह्मपुरी में अब भी गंगा व मालन का पानी भरा हुआ है। लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। 
विज्ञापन

 गंगा का पानी फिर कटान करते हुए फतेहपुर सभाचंद गांव की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। इससे गांव वालों में दहशत है। गांव के श्याम सिंह, विशाल, मेघराज सिंह, विजयपाल सिंह, रामकिशन आदि का कहना है कि प्रशासन ने अब तक कुछ नहीं किया है। गंगा गांव मिर्जापुर के पास भी कटान कर रही है। हजारों बीघा फसलें गंगा में डूबी हुई हैं। गांव कुंदनपुर से जंगल को जाने वाला रास्ता तीन फीट तक पानी में डूबा है। गांव वाले अपने पशुओं के लिए चारा तक नहीं ला पा रहे हैं। गांव रावली व ब्रह्मपुरी में तीसरे दिन भी गंगा व मालन का पानी भरा रहा। मंडावर में मालन नदी भी उफनने लगी है। मालन नदी के रपटे से मालन का पानी केवल आधा फीट नीचे बह रहा है। अगर पानी रपटे के ऊपर आ गया तो यहां से हरिद्वार को जाने वाला यातायात बाधित हो जाएगा। गंगा में रविवार को एक लाख 31 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। अभी उत्तराखंड से और पानी छोड़े जाने की संभावना है। इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में जिले में 47 एमएम बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed