फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers upset due to showing zero quantity of paddy

धान की मात्रा शून्य दर्शाने से किसान परेशान

Thu, 21 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to showing zero quantity of paddy
नजीबाबाद में धान खरीद के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे किसान। - फोटो : NAZIBABAD
धान की मात्रा शून्य दर्शाने से किसान परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। धान की फसल बेचने के लिए टोकन प्राप्त न होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सत्यापित धान की मात्रा कंप्यूटर द्वारा शून्य दर्शाने से टोकन न मिलने की तकनीकी खामी तत्काल दूर कराने की मांग की है।

धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले बड़ी संख्या में किसानों को धान की सत्यापित मात्रा कंप्यूटर द्वारा शून्य दर्शाने से टोकन नहीं मिल पा रहे हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने धान बेचने में हो रही समस्या से एसडीएम को अवगत कराया। भाकियू नेता चौ. दिगंबर सिंह, सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, सतविंदर सिंह पोप, साहब सिंह, शीशा सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपा और तत्काल सत्यापित धान की मात्रा शून्य आने की खामी दूर कराने की मांग की। इस दौरान अवतार सिंह, सुखपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, नवजोत सिंह, जसपाल सिंह, सुखचेन सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरप्रताप सिंह आदि शामिल रहे। एसडीएम ने खाद्य एवं विपणन के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित द्विवेदी और विभाग के टोल फ्री नंबर पर धान क्रय करने में सत्यापित धान की मात्रा की तकनीकी कमी तत्काल दूर कराने के लिए संपर्क किया। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही किसानों की समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed