फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers upset due to Guldar's attacks, lockdown in DFO office

Bijnor News: गुलदार के हमलों से किसानों ने उबाल, डीएफओ कार्यालय में की तालाबंदी

Sat, 27 Jul 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to Guldar's attacks, lockdown in DFO office
-भाकियू टिकैत की गन्ना समिति में चल रही बैठक के बाद किसानों ने किया कूच
विज्ञापन

- किसानों ने वन विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गुलदार लोगों को लगातार शिकार बन रहा है। ऐसे में किसानों में उबाल है। भाकियू टिकैत के बैनर तले किसानों ने डीएफओ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। गुस्साए किसानों ने वन विभाग और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिन्होंने गुलदार के हमलों में मरे किसान मजदूरों को शहीद का दर्जा दिए और पेंशन दिए जाने की मांग उठाई।
शुक्रवार को गन्ना समिति में भाकियू की मासिक पंचायत हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उक्त पंचायत में डीएफओ को बुलाया गया था परंतु वे नहीं पहुंचे। जिस पर भाकियू मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर और जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएफओ ऑफिस कूच करने का ऐलान कर दिया। सभी पदाधिकारी गन्ना समिति से डीएफओ ऑफिस तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। जिन्होंने डीएफओ ऑफिस पहुंचकर ताला बंदी कर दी और धरना लगा दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएफओ और एसडीओ ने किसानों से वार्ता की। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह, बाबूराम तोमर, युवा मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद धर्मेंद्र चौधरी, जिला मुख्य महासचिव विजय पहलवान, सुनील प्रधान, मुकेश कुमार, संदीप त्यागी, चौधरी मुनेंद्र सिंह, वीर सिंह डबास, विजय चौधरी, कोमन सिंह, गजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, बलजीत सिंह, अवनीश कुमार, शुभम चौधरी, विशाल डबास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed