फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers should get respect and youth should get employment: Jayant

किसान को सम्मान और युवाओं को मिले रोजगार : जयंत

Tue, 05 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get respect and youth should get employment: Jayant
किसान को सम्मान और युवाओं को मिले रोजगार : जयंत
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि यह युवा पंचायत बुलाई है, जिसमें तीन प्रस्ताव रख रहा हूं, आपकी सहमति या कुछ सुझाव हो, तो दे दो लड़ाई को आगे बढ़ाया जाए। चौधरी जयंत सिंह ने प्रस्ताव में पहला सरकार से अग्निपथ योजना वापस लेने, दूसरा लंबित भर्तियों को जल्द भरने और तीसरा किसानों को सम्मान मिला चाहिए। मंच के सामने बैठी जनता ने प्रस्ताव का हाथ उठाकर समर्थन किया। उमस और चिलचिलाती धूप में युवा और किसान जमे रहे।
जिलाध्यक्ष अली अदनान के संचालन में हुई पंचायत में रालोद के वरिष्ठ नेता व बिजनौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। सरकार ने इस फैसले के द्वारा एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक किसान और दूसरा नौजवान। किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम नहीं देना और किसान के पुत्रों को सेना में चार साल की नौकरी देकर उनकी कमर तोड़ने का काम किया है। सेना, अर्धसैनिक बल में भाजपा वालों के पुत्र नहीं जा रहें हैं। इसमें किसान व ग्रामीण क्षेत्र के नौजवान जाकर सीमा पर ड्यूटी देकर अच्छी देश सेवा कर रहे हैं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने युवाओं से कहा कि ट्वीटर के माध्यम से इस योजना का विरोध करें। रालोद के डॉ. राजकुमार सांगवार, पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि यह योजना में युवाओं को फंसाया जा रहा है। कहा कि चौधरी जयंत के युवा नेतृत्व में सभी साथ आकर इस लड़ाई को लड़े।
विज्ञापन

युवा पंचायत में युवाओं को दी मंच पर तवज्जो
रालोद की युवा पंचायत में युवाओं को तवज्जो खूब दी गई। पंच पर भी काफी युवाओं को बैठाया गया और संबोधन की सूची में भी युवाओं को रखा गया। हनी तोमर, अर्पित, गौरव दहिया, हरेंद्र सिंह आदि कई युवाओं ने अग्निपथ योजना पर अपना वक्तव्य रखा। उधर, भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने मंच पर पहुंचकर रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह को एक हुक्का भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दाम अच्छे मिलने को हुए, तो गेहूं निर्यात पर लगा दी रोक
राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि इस साल गेहूं के दाम किसानों को अच्छे मिलने को हुए, तो केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी। इससे गेहूं के दाम वहीं रूक गए। इससे साफ है कि सरकार नहीं चाहती किसानों को फसलों का अच्छा दाम मिलें। सरकार दोगुनी आय करने की बात करती हैऔर धरातल पर कुछ नहीं है।
- कमजोरों पर चल रहा बुलडोजर
चौधरी जयंत सिंह ने खरक में किसान आंदोलन और झालू में समिति पर एक किसान द्वारा आत्महत्या का अपने भाषण में जिक्र किया। कहा कि किसानों पर अत्याचार हो रहे है और कर्ज ल्में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। चौधरी जयंत सिंह वह शामली में एक परिवार से मिलकर आ रहे हैं वहां 94 साल के बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई, क्योंकि उसके छोटे से घर पर बुलडोजर चल रहा था। कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई करें, परंतु गांवों में गरीब लोगों पर अत्याचार न करेें।
- पुशअप कर कराया जोश का अहसास
रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे, तो सामने बैठे युवाओं उनके नारे लगाएं। चौधरी जयंत सिंह ने युवाओं का अभिनंदन किया, तो जोश में मंच के आगे ही युवाओं पुश-अप लगाकर जोश का अहसास कराया। जयंत सिंह ने कहा कि यह जोश बनाएं रखो, आप युवाओं का साथ रहेगा, तो चार साल की अग्निपथ योजना वापस कराएंगे और वहीं पुरानी व्यवस्था बहाल कराएंगे।

ये रहे मौजूद
युवा पंचायत में जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, चौधरी ब्रजवीर सिंह, एडवोकेट प्रवीण देशवाल, नागेंद्र पंवार, नरेद्र खजूरी, पूनम चौधरी, इंद्रमणि सिंह, जयवीर राठी, चौधरी शूरवीर सिंह, महावीर सिंह, आशुराणा, बरखा, प्रीति चौधरी, मिथलेश, कविता, कुलदीप चिकारा, सुरेंद्र चेयरमैन, राजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed