फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers roared over payment and price, lit Holi of sugarcane

Bijnor News: भुगतान और मूल्य को लेकर गरजे किसान, गन्ने की होली जलाई

Fri, 05 Jan 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers roared over payment and price, lit Holi of sugarcane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर किसान खूब गरजे। किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए गन्ने की होली जलाई और जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू के नेतृत्व में सैकड़ों किसान प्रदर्शनी मैदान में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर समय-समय आंदोलन हुए हैं। मगर अभी तक किसानों की समस्याओं का निदान नहीं हो सका। ज्ञापन में कहा गया कि निजी नलकूपों पर बिजली मीटर लगवाने की प्रक्रिया पर राेक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि निजी नलकूप का कनेक्शन लेने पर तीन सौ मीटर बिजली की लाइन विद्युत विभाग से फिर दिलवाई जाए। गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग किसानों ने दोहराई। कहा कि पेराई सत्र चालू हुए दो महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक मूल्य तय नहीं किया गया है। बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। कहा कि निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने के लिए सरकारी जमीनों पर गोशाला का निर्माण किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के साथ ही एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि खाद बीज और कीटनाशक को लेकर उद्योगों को दी जा रही सब्सिडी सीधे किसानों को दी जाए। भूमि अधिग्रहण कानून क स्थिति अनुकूल बनाए जाने, लखीमपुर कांड में संलिप्तों को सजा दिलाए जाने की मांग की गई। किसानों ने गन्ने की होली भी जलाई।

ज्ञापन देने वालों में होशियार सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील प्रधान, मुकुल चौधरी, मुनेंद्र काकरान, अमित बालियान, संदीप त्यागी, देवदास शर्मा, नरदेव सिंह, कविराज सिंह, गजेंद्र सिंह, मुनेश चौधरी, अमरपाल सिंह, कोमल सिंह, महावीर सिंह, डाॅ. विजय सिंह, पंकज शेरावत, पुष्पेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed