फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers put a lock on the proposed village court building and wrote 'Kisan Bhawan' on it

Bijnor News: प्रस्तावित ग्राम न्यायालय भवन पर किसानों ने जड़ा ताला, लिख दिया किसान भवन

Sun, 31 Aug 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers put a lock on the proposed village court building and wrote 'Kisan Bhawan' on it
-चेतावनी दी कि गन्ना समिति के खाद गोदाम भवन में नहीं चलेगा ग्राम न्यायालय
विज्ञापन


- दुर्गा बिहार कॉलोनी में एक प्राइवेट भवन में फिलहाल चल रहा है ग्राम न्यायालय
- ग्राम न्यायालय को समिति के खाद गोदाम भवन में थी शिफ्ट करने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गन्ना समिति संचालक बोर्ड, किसान यूनियन के कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर प्रशासन की ओर से गन्ना समिति के खाद गोदाम भवन में ग्राम न्यायालय को शिफ्ट किए जाने के प्रयास का विरोध किया है। प्रदर्शनकारियाें ने प्रशासन की ओर से भवन पर लिखे ग्राम न्यायालय को पेंट से पोत कर किसान भवन लिख दिया और भवन के सभी कक्षों में अपने ताले ठोक दिए।
शनिवार को गन्ना समिति के सभापति रामवीर सिंह उर्फ मोहन सिंह, भाकियू टिकैत गुट, भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता की बड़ी संख्या में गन्ना समिति परिसर में बैठक हुई। जिसमें सभापति ने बताया कि प्रशासन की ओर से गन्ना समिति के खाद गोदाम भवन में ग्राम न्यायालय को दुर्गा बिहार कॉलोनी से यहां पर शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका किसानों ने पुरजोर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खाद गोदाम गन्ना समिति की संपत्ति है। वह इसमें किसी भी दशा में ग्राम न्यायालय को शिफ्ट नहीं होने देंगे। कार्यकर्ताओं ने समिति के खाद गोदाम में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भवन में ऊपर लिखे ग्राम न्यायालय को पेंट से पुतवा कर उसके ऊपर ग्राम न्यायालय के स्थान पर किसान भवन लिखवा दिया और भवन में अपने ताले डालकर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में कविराज सिंह, दुष्यंत राणा, रामकुमार सिंह, विशाल चौधरी, नरदेव सिंह, इंद्रवीर सिंह, अभिषेक कुंवर, पवनीत कुमार, पंकुल कुमार, मयंक चौहान, रविंद्र कुमार, नवीन कुमार आदि शामिल रहे। संचालन रामवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विरोध को देख नहीं हुआ निरीक्षण

अधिकरियों का कहना था कि शनिवार को इस खाद गोदाम भवन का निरीक्षण करने के लिए कुछ अफसरों को आना था। कार्यक्रम भी तय था। पर किसानों के विरोध करने का पता लगने पर अफसर वहां पर भवन का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे।



- प्रदर्शनकारियों का प्रशासन के प्रयास को मानने से इंकार

किसानों के विरोध किए जाने का पता लगने पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच कर शांत करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में गन्ना समिति संचालक बोर्ड, किसान यूनियन टिकैत और अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के. स्मृति मिश्रा के आदेश पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजकमल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मानने सेे इंकार कर दिया।



- मामले की जांच कर होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम स्मृति मिश्रा का कहना है कि गन्ना समिति के पूर्व के बोर्ड से खाद गोदाम भवन में ग्राम न्यायालय को शिफ्ट कराने के लिए प्रस्ताव कर रखा है। ऐसे में किसानों का विरोध किया जाना अनुचित है। इस मामले को लेकर गंभीरता से विचार मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed