फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers protest against BJP state president Swatantra Dev Singh in Bijnor of Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के काफिले को दिखाए काले झंडे, किसानों ने जमकर की नारेबाजी

Mon, 22 Mar 2021 05:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Mar 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against BJP state president Swatantra Dev Singh in Bijnor of Uttar Pradesh
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सोमवार को किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाए। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


बता दें कि जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का काफिला शहर से निकल रहा था इसी दौरान किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसानों को शांत किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को स्योहारा मार्ग स्थित प्रियंका मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कामों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का एक साल: अपनों को कंधा तक न दे सके... आंखों में आंसू और बयां किया दर्द, तस्वीरें

उन्होंने कहा कि यदि योगी और मोदी हैं तो सब मुमकिन है। आज विदेशों में देश का डंका बज रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में गुंडई खत्म हो गई है और गुंडे या तो प्रदेश को छोड़ रहे हैं या फिर ऊपर पहुंच रहे हैं। करीब आधा घंटे के संवाद में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए किये गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed