फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers organizations burn copies of agricultural laws

किसान संगठनों ने कई स्थानों गांवों में कृषि कानूनों की प्रतियों को फूंका, नारेबाजी की

Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers organizations burn copies of agricultural laws
धामपुर में कृषि बिल की प्रतियां जलाते किसान। - फोटो : BIJNOR
किसान संगठनों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कई स्थानों पर कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बना कानून कतई बर्दाश्त नहीं है। इस कानून को सरकार को हर हाल में निरस्त करना ही होगा। यदि खत्म नहीं किया तो आर पार की लड़ाई होगी। किसान जब तक चैन से नहीं बैठेंगे ।जब तक यह कानून निरस्त नहीं हो जाता।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पहले गांव हताई शेख में चौक पर कानून की प्रतियां जलाई। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि मोदी सरकार कृषि और किसान दोनों को खत्म करना चाहती है। देश का किसान एकजुटता के साथ इन कानूनों को खत्म करने के लिए दिल्ली में आंदोलन कर रहा है। इस मौके पर काजी रियाजत, हाजी सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव मटोरा मान में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रतियां जलाई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह, मास्टर विजय पाल सिंह, नेपाल सिंह, महेश सिंह रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धामपुर ब्लॉक में किसान मेले में कृषि कानूनों की प्रतियों को आग के हवाले किया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत राणा, सुभाष चंद्र, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, कविराज सिंह, चेतन सिंह, अशोक कुमार, पद्म सिंह, इंद्रवीर सिंह, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार आदि रहे। इसके अलावा अमित चौधरी, दीपक ,आशु, तुषार दीक्षित, वंश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed