{"_id":"57eebb414f1c1bcc09574c3b","slug":"farmers-fighting-the-battle-of-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंस में जयंत चौधरी ने कहा रालोद लड़ रहा किसानों की लड़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंस में जयंत चौधरी ने कहा रालोद लड़ रहा किसानों की लड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 01 Oct 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
रालोद के बूथस्तरीय सम्मेलन में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रालोद के बिजनौर विधानसभा के बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये कहा कि रालोद किसान की लड़ाई लड़ रहा है। रालोद की सरकार बनने पर फसल बीमा का प्रीमियम अपने पास से किया जाएगा। पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन को जिलास्तर से लेकर बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता होगा तो चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने सभी को चौधरी चरण सिंह की विरासत की याद दिलाई। प्रदेश के पुनर्गठन व हाईकोर्ट खंडपीठ की भी वकालत की। वेस्ट यूपी अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि किसानों का एकजुट होकर चौधरी अजित सिंह को मजबूत करना वक्त की मांग है। जाति-धर्म के नाम पर भटके लोगों को चौधरी चरण सिंह की विरासत को संभालना होगा। प्रदेश महासचिव राहुल सिंह ने बूथ कमेटी सदस्यों को 50-50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। वेस्ट यूपी के विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किसान हित में जमीनदार खात्मा, चौधरी अजित सिंह द्वारा गन्ना मूल्य व मिलों के संचालन के लिए संघर्ष करने व जयंत चौधरी द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में बताया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह व संचालन सेवानिवृत्त सीओ एमपी सिंह ने किया। पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी, चंद्रपाल वाल्मीकि, सरदार बलवीर सिंह, महावीर सिंह, सौरभ चौधरी, अनुज चौधरी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान खास बात यही रही कि पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी के प्रोग्राम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधन हुआ। इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा।