फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demand for payment of sugarcane, memorandum submitted to SDM

किसानों ने की गन्ना भुगतान कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers demand for payment of sugarcane, memorandum submitted to SDM
नजीबाबाद में एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
किसानों ने की गन्ना भुगतान कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों ने गत पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान कराने की मांग की है। किसानों ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह के नेतृत्व में किसान बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने किसानों की विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह को सौंपा। कुलबीर सिंह ने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल से जुड़े किसानों को गत पेराई सत्र का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया गया। जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों ने ज्ञापन में 2021-22 पेराई सत्र का गन्ना भुगतान अविलंब शुरू कराने, विद्युत व्यवस्था सुचारु कराने, गांव सिकंदपुर बसी के रामलीला मैदान के आवागमन का रास्ता खुलवाने, फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छुड़वाने, किसानों के दाखिल खारिज और विरासत के मुद्दे जल्द निपटाने, धान खरीद केंद्र पर धान की बिक्री कराने की मांग की है।

किसानों ने तहसीलदार गोपेश तिवारी को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, ठाकुर गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, विजय सिंह तोमर, नवीम, जसवंत सिंह, राजवीर, नवीन राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed