{"_id":"62c1d503a88b711d8b1d1b60","slug":"farmer-took-loan-from-many-banks-due-to-fraud-bijnor-news-mrt59551337","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से किसान ने लिया कई बैंकों से कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से किसान ने लिया कई बैंकों से कर्ज
विज्ञापन

स्योहारा। राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ कर कई बैंक से कर्ज लेने वाले एक किसान बैंक के शाखा प्रबंधक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच का रही है।
सहसपुर में स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक गुरु प्रताप सिंह बेदी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर अपने खाताधारक कलवा सिंह पुत्र गजराज निवासी मकसूदपुर पर आरोप लगाया कि उसने अपनी जमीन बैंक को बंधक रखकर तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था। कलवा अप्रैल 2021 को बैंक में रिवाइवल के लिए आया, जिस पर बैंक ने अपने अधिवक्ता से भारमुक्त प्रमाणपत्र निकलवाने के लिए कहा तो पाया कि खाता धारक ने उसी जमीन पर वर्ष 2014 तथा 2018 में जिला सहकारी बैंक व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से लोन ले रखा है, लेकिन जो फर्द बैंक में जमा की है उस पर कर्ज नहीं दर्शाया।
राजस्व अभिलेखों को देखा तो उनमें छेड़छाड़ की गई है। लोन लेते समय बैंक में दिए गए दस्तावेजों को फर्जी तरीके से पेश किया गया। बैंक प्रबंधक ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। न्यायालय ने स्योहारा पुलिस को आरोपी किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी किसान के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।