{"_id":"62b54c6bebcb6b1198784f02","slug":"farmer-has-committed-suicide-by-consuming-poison-for-the-loan-of-cooperative-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर दी जान, परिजन लगा रहे गंभीर आरोप, घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर दी जान, परिजन लगा रहे गंभीर आरोप, घर में पसरा मातम
Fri, 24 Jun 2022 11:03 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:03 AM IST
सार
कर्ज में डूबे एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। किसान की मौत से सहकारी समिति के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में कर्ज में डूबे एक किसान की जहर खाने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने किसान के शव को किसान सहकारी समिति कार्यालय के गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया है। परिजन किसान सहकारी समिति के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाकार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसडीएम सदर मोहित कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
किसान ने सहकारी समिति से लिया था दो लाख रुपये का कर्ज
गांव हसनपुर जट निवासी किसान रेवती पुत्र भरता सिंह ने कस्बा झालू में जाटान सहकारी समिति से करीब दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। सहकारी समिति द्वारा कर्ज वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं घर में शादी समारोह के दौरान सहकारी समिति की टीम किसान से कर्ज मांगने पहुंची थी। इसी वजह अपनी बेज्जती से क्षुब्ध होकर किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
विज्ञापन
वहीं आसपास के लोगों ने आनन-फानन किसान को एंबुलेंस से बिजनौर में एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं किसान की मौत से गांव में भी गम का माहौल है।