फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family attacked with axe, three injured including couple

Bijnor News: कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला, दंपती सहित तीन घायल

Wed, 31 Jan 2024 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Family attacked with axe, three injured including couple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। गांव बसेड़ा खुर्द में जल निकासी के विवाद में एक परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दंपती सहित तीन घायल हो गए।
गांव निवासी सुमन देवी ने बताया कि गांव का ओमी और उसके परिवार के लोग जलनिकासी को लेकर झगड़ा करते रहते है। मंगलवार की देर रात करीब 9:30 बजे ओमी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनके साथ झगड़ा किया। विरोध करने ने ओमी ने उसके पति केशव के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
वह और उसकी पुत्री वसु बीचबचाव में आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घायल अवस्था में तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव

धामपुर। गांव पीपलसाना में खेत की मेंड को लेकर मंगलवार को संघर्ष हो गया। लाठी डंडे चलने के बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इसमें चार लोग चोटिल हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि आरोपियों में पूर्व प्रधान अहसान पुत्र इब्राहिम, इसराइल पुत्र इब्राहिम, पूरन सिंह, संजीव पुत्र होरी शामिल है। उधर पुलिस ने चेकिंग के दौरान होला कॉलोनी पुराना धामपुर निवासी वारंटी रिंकू को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed