{"_id":"673f8c721d3df4fc13015784","slug":"explanation-sought-on-giving-spoiled-food-to-patients-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-136359-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मरीजों को खराब भोजन देने पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मरीजों को खराब भोजन देने पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में भर्ती मरीजों ने रोटी और दाल, सब्जी सही नहीं देने की शिकायत की थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्या ने संस्था से खराब भोजन देने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
मेडिकल अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन को लेकर कई बार शिकायत हो चुकी है। मंगलवार को मुनेंद्र सिंह ने सख्त और पतली रोटी देने की शिकायत की थी। इसके बाद अमर उजाला की पड़ताल में भी रोटी सही नहीं मिली। रोटी सही तरह से सेकी हुई नहीं थी। साथ ही मरीजों ने भी रोटी की शिकायत की थी।
इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था ग्रीन फूड से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, डाइट इंचार्ज डॉ. राजीव रस्तोगी का कहना है कि रसोई का निरीक्षण कर मरीजों और तीमारदारों को मानक के अनुरूप बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
साथ ही प्राचार्या की ओर से संस्था से स्पष्टीकरण मांगा गया है।