फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Excise teams of five districts raided Madpuri

पांच जिलों की आबकारी टीमों ने मदपुरी में मारा छापा

Sat, 06 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Excise teams of five districts raided Madpuri
बिजनौर : बढ़ापर के गांव मदपुरी के जंगल में अवैध शराब को लेकर दबिश देती चार जिलों की आबकारी पुलिस। - फोटो : BIJNOR
पांच जिलों की आबकारी टीमों ने मदपुरी में मारा छापा
विज्ञापन

बिजनौर। पांच जिलों की आबकारी विभाग की टीमों ने मदपुरी के जंगल में चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि जंगल की खाक छानने के बाद कुछ नहीं मिला। कई स्थानों पर चेकिंग करने के बाद टीम लौट गई।

दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ महेंद्र सिंह और उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद के निर्देशन में बढ़ापुर क्षेत्र के मदपुरी इलाके में चेकिंग अभियान चला। बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर एवं प्रवर्तन मुरादाबाद प्रभार की संयुक्त आबकारी टीम की अगुवाई जिला आबकारी अधिकारी गिरीश चंद्र वर्मा और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन गंगाराम ने की। पांच जिलों से आई आबकारी विभाग की टीम ने थाना बढ़ापुर पुलिस के संग मदपुरी के जंगलों में दबिश दी। टीम ने जंगल में अवैध शराब एवं लहन की तलाश में गहनता से छानबीन की। उन जगहों पर भी तलाशी ली गई जहां, कच्ची शराब की भट्टी धधकती हैं। बता दें कि मदपुरी के जंगल में कच्ची शराब का उत्पादन होता रहता है। वन इलाके से सटे इस क्षेत्र में कच्ची शराब बनाते हुए लोगों को पकड़ा जा चुका है। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बरामदगी नहीं हुई। अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी, अमर सिंह बोनियाल, मोनिका यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed