फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Even in the new year, farmers did not get the old year payment

नए साल में भी नहीं मिला किसानों को पुराने साल का भुगतान

Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Even in the new year, farmers did not get the old year payment
नए साल में भी नहीं मिला किसानों को पुराने साल का भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। नया साल आ गया लेकिन जिले की तीन चीनी मिलों ने अब तक पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान नहीं किया है। इन चीनी मिलों पर पिछले पेराई सत्र का करीब 90 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी मिल भुगतान नहीं कर रही हैं। भुगतान न होने से किसानों में भी रोष है।
जिले में नौ चीनी मिलों को किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। पिछले पेराई सत्र में चीनी मिलों को किसानों ने करीब 3200 करोड़ रुपये का गन्ना बेचा था, जिले की छह चीनी मिल धामपुर, स्योहारा, बरकातपुर, बहादरपुर, नजीबाबाद व बुंदकी शत प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। लेकिन बिलाई, बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल ने अब तक भुगतान नहीं किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्त तक भुगतान कराने की बात कही थी, लेकिन बिलाई चीनी मिल ने भुगतान से हाथ खड़े कर दिए थे। मिल ने दिसंबर तक शत प्रतिशत भुगतान हर हाल में कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन मिल ने भुगतान अब तक नहीं किया है। मिल पर अब भी करीब 33 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा बिजनौर चीनी मिल पर भी पिछले सत्र का करीब 34 करोड़ तथा चांदपुर चीनी मिल पर 22 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान न करने पर इन चीनी मिलों के अफसरों के नाम रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है, उन्हें कई बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन भुगतान नहीं हुआ है। अब गन्ना विभाग फिर से इन मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

चीनी बेचकर कर रहे भुगतान
बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार शत प्रतिशत भुगतान जल्दी ही कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा किसी तरह का लोन न मिले के कारण मिल केवल चीनी बेचकर ही भुगतान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएल मिलने पर भुगतान
चांदपुर चीनी मिल के सीजीएम तेजवीर ढाका के अनुसार मिल को जल्दी ही सीसीएल मंजूर होने वाली है। सीसीएल मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
सब्सिडी मिलते ही भुगतान
बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार मिल को सरकार से सब्सिडी मिलनी है। इसके अलावा सीसीएल भी मांगा गया है। दोनों में से कोई भी भुगतान होने पर किसानों को पैसा दे दिया जाएगा।
सरकार के आदेशों का खुला उल्लंघन
भाकियू लोकशक्ति जिलाध्यक्ष वीर सिंह के अनुसार चीनी मिल सरकार के आदेशों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। भुगतान न होने से किसान परेशान है। यह मामला प्रशासन के सामने उठाया जाएगा।

करेंगे बड़ा आंदोलन
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार चीनी मिलों को भुगतान 14 दिन के अंदर करना चाहिए। अगर चीनी मिलें अब भी जल्दी भुगतान नहीं करती हैं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed