फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entry given to personnel after health checkup

स्वास्थ्य की जांच के बाद दिया गया कर्मियों को प्रवेश

Wed, 06 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Entry given to personnel after health checkup
स्वास्थ्य की जांच के बाद दिया गया कर्मियों को प्रवेश
विज्ञापन

कालागढ़। विभाग के दो अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रामगंगा बांध परियोजना मुख्यालय के कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मियों को स्वास्थ्य की जांच के बाद ही भवन में प्रवेश दिया गया। मंगलवार को रामगंगा बांध परियोजना मुख्यालय भवन पर सवेरे ही प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। भवन में चौकीदार को भी द्वार खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। साढ़े नौ बजे से कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों व कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सिंचाई भवन के द्वार पर सिंचाई विभाग के 109 अधिकारियों व कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी सामान्य पाए गए। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि सभी के स्वस्थ पाए जाने पर कार्यालयों को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed