फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entrepreneurs will get plots on a 99-year lease

Bijnor News: 99 साल की लीज पर उद्यमियों को मिलेगा भूखंड

Sat, 13 Jun 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will get plots on a 99-year lease
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर में ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर में उद्यमियों के उद्योग लगाने की प्रक्रिया आसान की जा रही है। उद्यमियों को अपना उद्योग लगाने के लिए 99 साल की लीज पर प्लॉट आवंटित किया जा रहा है। उद्योग विभाग ने प्रदेशभर के राजकीय औद्योगिक आस्थानों/मिनी औद्योगिक आस्थानों के रिक्त भूखंड/शेडों का आवंटन की जेम पोर्टल पर फारवर्ड ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के औद्योगिक आस्थानों में भी 68 प्लाट खाली हैं।

जिले में छह औद्योगिक आस्थान बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर, जलीलपुर, नहटौर में स्थापित हैं। इनमें 379 भूखंड और शेड हैं। इन आस्थानों में पहले ही 311 भूखंड और शेड आवंटित हैं जबकि वर्तमान में 68 भूखंड खाली हैं। खाली भूखंडों के आवंटन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उद्यमी विभाग की ओर से जारी वेबसाइट पर ई-नीलामी में शामिल होने के लिए 19 जून तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले उद्योग बंधु की बैठक में डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद भूखंड का आवंटन होता था।
विज्ञापन

----
वर्गमीटर के हिसाब से रहेगा ये पंजीकरण शुल्क
विनिर्माण इकाइयों के नीलामी के आधार पर आवंटन के लिए पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। 500 वर्गमीटर भूखंड तक के लिए 2100 रुपये फीस है जबकि, 500 से 1000 वर्गमीटर भूखंड के लिए 3150 रुपये है। 1000-4000 वर्गमीटर तक के लिए 5250 रुपये, 4000 से 10 हजार वर्गमीटर तक के लिए 10500 रुपये फीस निर्धारित है। वहीं, 10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल के भूखंडों के लिए पंजीकरण शुल्क 21 हजार रुपये जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पश्चिमांचल में 3150 रुपये प्रति वर्गमीटर से शुरू होगी नीलामी
नीलामी के लिए न्यूनतम कीमत पूर्वांचल में निर्धारित की गई है। पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड के जनपदों के लिए 2100 रुपये प्रति वर्गमीटर कीमत तय की गई है। मध्यांचल के जिलों के लिए 2625 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित है जबकि, पश्चिमांचल के जनपदों के लिए 3150 रुपये प्रति वर्ग मीटर न्यूनतम कीमत नीलामी के लिए निर्धारित है।

----
जिले में स्थापित औद्योगिक आस्थान का क्षेत्रफल
औद्योगिक आस्थान- क्षेत्रफल
बिजनौर- 14.92 एकड़
नगीना- 4.2 एकड़
नजीबाबाद- 2.5 एकड़
नूरपुर- 3.07 एकड़
जलीलपुर- 5.93 एकड़
नहटौर- 2.25 एकड़
----
वर्जन::
भूखंड आवंटन के लिए ई नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उद्यमी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उद्यमियों के लिए आवंटन प्रक्रिया सुलभ बनाने के लिए ई नीलामी की जा रही है। ....बलराज सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed