{"_id":"60cb8fff8ebc3e2c5423f136","slug":"encroachment-removed-from-the-pond-in-tisotra-nazibabad-news-mrt5432194195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिसोतरा में तालाब से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिसोतरा में तालाब से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
तिसोतरा में तालाब से अतिक्रमण हटवाया
नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने नांगलसोती के गांव तिसोतरा में जेसीबी से तालाब से अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराई। एसडीम ने राजस्व टीम को गांवों की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम परमानंद झा ने बृहस्पतिवार को नांगलसोती के गांव तिसोतरा का निरीक्षण किया। राजस्व टीम के साथ पहुंचे एसडीएम परमानंद झा ने गांव के तालाब पर फैली गंदगी और एकत्रित कूड़े के ढेर को हटवाने के निर्देश दिए। राजस्व टीम ने जेसीबी के माध्यम से तालाब का कूड़ा हटवाया। एसडीएम परमानंद झा ने राजस्व टीम को क्षेत्र में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, तालाब को स्वच्छ बनाने और तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद