{"_id":"5ac7bb964f1c1b051d8b4f9f","slug":"employees-to-remain-on-strike-from-today-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में ग्राम्य विकास महापरिषद के बैनर तले विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के आखिरी दिन बीडीओ के साथ मारपीट के आरोपी आजगगढ़ के एडीएम को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथ उठाकर आरोपी एडीएम को बर्खास्त कराकर ही दम लेने का संकल्प लिया। आज से विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बेमियादी हड़ताल शुरू करेंगे।
आजमगढ़ के एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी पर ब्लाक मोहम्मदपुर के बीडीओ संतोष नारायण गुप्ता को अपने कक्ष में बुलाकर पीटने का आरोप है। इस घटना के विरोध में डीआरडीए, विकास विभाग, एनआरएलएम, मनरेगा समेत ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारियों ने दो अप्रैल से आंदोलन चला रखा है। कर्मचारियों ने चार अप्रैल से कार्य बहिष्कार कर रखा है। शुक्रवार को कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया और सभी कर्मचारी विकास भवन में सुबह दस बजे एकत्रित गए। उन्होंने आजमगढ़ के एडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीडीओ संतोष कुमार, पीडी विजयप्रकाश श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि एडीएम आजमगढ़ का कृत्य क्षमा देने योग्य नहीं है। कर्मचारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक रोर के अनुसार एडीएम लवकुश कुमार द्वारा राजपत्रित अधिकारी की पिटाई करना घिनौना अपराध है। ऐसे अधिकारी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। कार्रवाई करके अधिकारियों व कर्मचारियों को इंसाफ दिलाया जाए। इस दौरान सहायक अभियंता मुकेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी शेर सिंह, राजीव त्यागी, शकील अहमद, कुलदीप कुमार, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।