{"_id":"65d8d598e0e122855107388c","slug":"elephants-destroyed-the-security-wall-of-hydel-colony-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-109372-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाथियों ने हाईडिल काॅलोनी की सुरक्षा दीवार को ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाथियों ने हाईडिल काॅलोनी की सुरक्षा दीवार को ध्वस्त किया
विज्ञापन
कालागढ़ की हाइडिल कॉलोनी में सुरक्षा दीवार। स्रोत-संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों ने हाईडिल कॉलोनी की सुरक्षा दीवार को ध्वस्त कर दिया है। हाथियों की आबादी क्षेत्र में आने से नागरिकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथी वनों में रुक नहीं पा रहे हैं। हाथी हाईडिल कॉलोनी से इस्लामनगर तक सक्रिय हैं। एक ओर जहां खेतों में गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं कालागढ़ की हाईडिल कॉलोनी की सुरक्षा दीवार को भी अपना निशाना बना रहे हैं। अनेक स्थानों से यह दीवार टूट चुकी है। दीवार से बाहरी लोगों के कॉलोनी में प्रवेश का खतरा बढ़ गया है।
कालागढ़ के वन क्षेत्र अधिकारी नंदकिशोर रूवाली ने बताया कि हाथी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। रेंज ऑफिस क्षेत्र के आसपास दो हाथी देखे गए हैं। क्षतिग्रस्त दीवार के आसपास के क्षेत्र में वह स्वयं निरीक्षण करके आए हैं। वन्यजीवों से दूरी बनाकर रखें और गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।