{"_id":"627bff78e85058215161aaff","slug":"elephants-being-quarantined-in-kalagarh-dhampur-news-mrt588202412","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ में क्वारंटीन किए जा रहे हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ में क्वारंटीन किए जा रहे हाथी
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर से कालागढ़ में क्वारंटीन किया जा रहा हाथी।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में क्वारंटीन किए जा रहे हाथी
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर में उपचार के लिए लाए जा रहे हाथियों को कालागढ़ की सीमा पर क्वारंटीन किया जा रहा है। कार्बेट के अन्य हाथियों को किसी अज्ञात संक्रमण से बचाने के लिए वन विभाग ने यह कदम उठाया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व ढेला स्थित विभागीय रेस्क्यू सेंटर में उपचार के लिए वन विभाग के हाथियों को लाया जाता है। इस दौरान हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण वन विभाग के पशु चिकित्साधिकारी करते हैं। बाहर से आने वाले जीवों को उपचार से पूर्व क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग ने कालागढ़ का सीमावर्ती इलाका चुना है। रामगंगा बांध की भिक्कावाला नहर के किनारे इन हाथियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। इन दिनों एक मादा हाथी यहां क्वारंटीन की जा रही है।
महावत दिलशाद ने बताया कि वन विभाग के चिकित्सक ने यहां भेजा है। उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वह सही से खा पी रही है। इस बारे में कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी डा. दुष्यंत कुमार शर्मा ने बताया कि हाथी पूरी तरह से स्वस्थ है। बाहर से यहां आने वाले जीवों को स्वास्थ्य कारणों से क्वारंटीन किया जा रहा है। ताकि अन्य जीवों की स्वास्थ्य सुरक्षा को कोई खतरा पैदा न हो। अपने निर्धारित समय सीमा को पूरा कर इस मादा हाथी को केन्द्र में लिया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चों के लिए आकर्षण बनी हथिनी
कालागढ़ की सीमा पर क्वारंटीन की जा रही हथिनी आम जनता व क्षेत्र के बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। उसके फोटो खींच कर वायरल किए जा रहे हैं। इससे पूर्व भी इस स्थान पर हाथी क्वारंटीन किए गए हैं।