{"_id":"5e347c058ebc3ec6e91f993b","slug":"elephant-ran-people-in-new-colony-dhampur-news-mrt466611183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कालोनी में हाथी ने लोगों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कालोनी में हाथी ने लोगों को दौड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई कालोनी में हाथी ने लोगों को दौड़ाया
कालागढ़(बिजनौर)। कालागढ़ की कालोनियों में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से हाथियों का आना जारी है। अब हाथी हिंसक हो चले हैं। नई कालोनी में हाथी ने लोगों को दौड़ा डाला। उधर, रामगंगा बांध क्षेत्र में भी हाथियों की आवाजाही जारी है। हाथी बांध के मार्गों पर भी उत्पात मचा रहे हैं, जिससे बांध क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को भी खतरा पैदा हो गया है।
कालागढ़ की कालोनियों में हाथी का आना जारी है। शाम होते ही हाथी रिजर्व के वनों से निकलकर आवासीय क्षेत्र से होते हुए मुख्य मार्ग पर आ जाते हैं। शुक्रवार को नई कालोनी में एक हाथी कालोनी के मुख्य मार्ग पर आ गया। उसे आता देख चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हाथी ने भीड़ को दौड़ा दिया। हाथी की चिंघाड़ से भीड़ तितर बितर हो गई। बाद में हाथी मुख्य मार्ग के बीच से होते हुए आवासीय क्षेत्र से होकर मीरापुर के खेतों में चला गया। हाथी के आए दिन आबादी में आने से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से उनकी आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। उधर, रामगंगा बांध क्षेत्र में भी हाथियों की आवाजाही जारी है। हाथी बांध के मार्गों पर भी उत्पात मचा रहे हैं, जिससे बांध क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को भी खतरा पैदा हो गया है।
कर्मचारियों के परिवारों को भी खतरा
रामगंगा बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि हाथी, बाघ व गुलदार जैसे हिंसक जीवों के बांध परियोजना की कालोनी में आने से कर्मचारियों के परिवारों को खतरा है। वहीं बांध पर जान वाले कर्मचारियों को भी खतरा है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने को शिविर प्रबंध खंड से कार्रवाई शुरू की गई है, जिसमें वन्यजीवों को कालोनियों में आने से रोके जाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।